• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Agriculture: गेहूं के बीज पर 50% सब्सिडी, साथ में दलहन किट भी मुफ्त, मेरठ के किसान ऐसे करें आवेदन

Admin by Admin
September 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Agriculture: गेहूं के बीज पर 50% सब्सिडी, साथ में दलहन किट भी मुफ्त, मेरठ के किसान ऐसे करें आवेदन


मेरठ: रबी की फसल की बुवाई का समय नजदीक आते ही किसानों की सबसे बड़ी चिंता अच्छे बीज को लेकर रहती है. हर किसान चाहता है कि उसे अच्छी गुणवत्ता वाला बीज मिले, जिससे फसल अच्छी हो और पैदावार भी बेहतर मिले. मेरठ के किसानों के लिए अब इसी से जुड़ी राहत की खबर है. उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर किसानों को गेहूं का बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि बीज लेने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. आवेदन के आधार पर ही किसानों को सब्सिडी वाला गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जाएगा. किसानों को दलहन की किट भी निशुल्क दी जाएगी, ताकि खेती में फसल विविधता को बढ़ावा मिल सके.

ऑनलाइन आवेदन के बाद मिलेगा बीज

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से बीज वितरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है. किसान www.upagriculture.com वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने के बाद किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी के तहत गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही दलहन की एक किट भी निशुल्क दी जाएगी. विभाग का कहना है कि इससे किसानों को बेहतर बीज उपलब्ध कराने के साथ खेती में दूसरी फसलों को शामिल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा सकेगा.

मेरठ में 6800 कुंतल बीज का लक्ष्य

Advertisement
Advertisement

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मेरठ में करीब 78 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है. इसे देखते हुए इस बार किसानों के लिए करीब 6800 कुंतल गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जाएगा.

बीज का वितरण विकासखंड स्तर पर किया जाएगा. किसान ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने संबंधित विकासखंड में संपर्क कर सकते हैं. अगर उपलब्ध बीज की तुलना में आवेदन ज्यादा आते हैं तो किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.

पहले आओ पहले पाओ की जगह ऑनलाइन व्यवस्था

पहले किसानों को बीज वितरण में पहले आओ, पहले पाओ की व्यवस्था के तहत बीज दिया जाता था. अब सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था शुरू की है. इस व्यवस्था का मकसद बीज वितरण को व्यवस्थित करना और ज्यादा से ज्यादा किसानों तक सब्सिडी वाला बीज पहुंचाना है. आवेदन करने के बाद किसानों को अक्टूबर महीने से बीज उपलब्ध कराया जाएगा.

अक्टूबर से शुरू होती है गेहूं की बुवाई

गेहूं की बुवाई आमतौर पर अक्टूबर से दिसंबर के बीच की जाती है. ऐसे में बुवाई का समय आने से पहले ही किसानों के लिए बीज की व्यवस्था शुरू कर दी गई है. कृषि विभाग के मुताबिक, किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर दें, ताकि उन्हें तय प्रक्रिया के तहत सब्सिडी वाला गेहूं का बीज मिल सके. अच्छी फसल के लिए सही समय पर बेहतर बीज का चुनाव भी काफी जरूरी माना जाता है.



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Asian Games Day-4: क्रिकेट में चमका गोल्ड, बैडमिंटन और वुशु में मेडल पक्का, हॉकी और बॉक्सिंग में भी जीत, जानें कैसा भारत के लिए चौथा दिन

Next Post

शक्तिनगर. जर्जर सड़क और धूल से बेहाल शक्तिनगर, आंदोलन की चेतावनी

Next Post

शक्तिनगर. जर्जर सड़क और धूल से बेहाल शक्तिनगर, आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.