• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Lakhimpur Kheri News : गेहूं बोएं या सरसों…खीरी के किसानों को फ्री मिलेंगे ये 7 बीज, जानिए करना क्या होगा?

Admin by Admin
September 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Lakhimpur Kheri News : गेहूं बोएं या सरसों…खीरी के किसानों को फ्री मिलेंगे ये 7 बीज, जानिए करना क्या होगा?


होमताजा खबरकृषि

गेहूं बोएं या सरसों…किसानों को फ्री मिलेंगे ये 7 बीज, जानिए करना क्या होगा?

Last Updated:September 22, 2026, 16:22 IST

How to Get Free Seeds Lakhimpur Kheri : किसान भाइयों ने रबी सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. अक्टूबर और नवंबर महीने में किसान गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, उड़द और सरसों की बुवाई करते हैं. लोकल 18 से लखीमपुर खीरी के जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह बताते हैं कि रबी सीजन के लिए किसानों को फ्री मिनी किट बांटी जाएगी. कृषि विभाग सामान्य बीज खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान भी देगा. किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्रों पर जाकर बीज खरीदना होगा. मिनी किट में गेहूं, जौ, चना, मटर, उड़द और सरसों समेत रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों के बीज होंगे. योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को agriculture.up.gov.in पर आवेदन करना होगा.

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रबी सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. अक्टूबर और नवंबर महीने में किसान गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, उड़द और सरसों जैसी रबी फसलों की बुवाई करते हैं. बुवाई से पहले किसानों को खेत की तैयारी के साथ-साथ उन्नत और गुणवत्तापूर्ण बीज की जरूरत होती है. हालांकि महंगे होने से कई छोटे किसान अच्छे बीज खरीद नहीं पाते. इसका सीधा असर फसल की पैदावार पर भी पड़ता है. किसानों की इसी जरूरत को देखते हुए कृषि विभाग की ओर से रबी फसलों के बीज की व्यवस्था शुरू कर दी गई है. विभाग किसानों को फ्री मिनी किट उपलब्ध कराने के साथ ही सामान्य बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान भी देगा. इसके लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.

कैसे मिलेगी फ्री मिनी किट 

लोकल 18 से लखीमपुर खीरी के जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह बताते हैं कि अक्टूबर और नवंबर में जिले के किसान रबी फसलों की बुवाई करते हैं. कृषि विभाग की ओर से रबी सीजन के लिए किसानों को फ्री मिनी किट वितरित की जाएगी. इस मिनी किट में गेहूं, जौ, चना, मटर, उड़द और सरसों समेत रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे. इस योजना का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना और बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना है. पात्र किसानों को विभागीय व्यवस्था के अनुसार मिनी किट उपलब्ध कराई जाएगी.

करना क्या होगा

कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह बताते हैं कि फ्री मिनी किट के अलावा कृषि विभाग की ओर से सामान्य बीज भी किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्रों पर जाकर बीज खरीदना होगा. इस बार बीज वितरण की प्रक्रिया में पॉश मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे बीज वितरण प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी. योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 की रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है. कृषि विभाग के अनुसार निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh

First Published :

September 22, 2026, 16:22 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

घोरावल. 25 अतिरिक्त हलकों का चार्ज छोड़ा, 131 गांवों के काम का बहिष्कार

Next Post

सोनभद्र. सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतिभाओं का सम्मान, उत्कृष्ट कार्यों को मिली पहचान

Next Post

सोनभद्र. सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतिभाओं का सम्मान, उत्कृष्ट कार्यों को मिली पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.