• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘370 रुपए बिरयानी’ विवाद पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, प्रणित मोरे की डिमांड पर सेंटर-स्टेट्स को भेजा नोटिस

Admin by Admin
September 22, 2026
in मनोरंजन
0
‘370 रुपए बिरयानी’ विवाद पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, प्रणित मोरे की डिमांड पर सेंटर-स्टेट्स को भेजा नोटिस

[ad_1]

Last Updated:September 21, 2026, 16:42 IST

‘370 रुपए बिरयानी’ विवाद में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. अब याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है. दरअसल, प्रणित ने अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक साथ क्लब करने की मांग की है. गौरतलब है कि विवाद बढ़ने के बाद प्रणित मोरे ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी. उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्हें उस बातचीत के दौरान हस्तक्षेप करना चाहिए था, लेकिन वह भीड़ के रिएक्शन में बह गए थे.

ख़बरें फटाफट

'370 रुपए बिरयानी' विवाद पर प्रणित की डिमांड पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शनZoom

प्रणित की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: ‘370 रुपए बिरयानी’ विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के साथ महाराष्ट्र-हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है. दरअसल, प्रणित मोरे ने अपने खिलाफ अलग-अलग स्टेट में दर्ज एफआईआर को एक-साथ क्लब करने की अपील की है. केस की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने की.

प्रणित मोरे की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से कहा कि अलग-अलग एफआईआर में आरोप लगभग एक जैसे हैं, इसलिए इन मामलों को एक साथ सुना जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रणित मोरे के वकील ने बताया कि कॉमेडियन इस विवाद को लेकर पब्लिक के सामने माफी मांग चुके हैं. वह मामले में ट्रायल का सामना करने के लिए तैयार हैं. जिस विवादित वीडियो को लेकर मामला शुरू हुआ, उसे एफआईआर दर्ज होने से पहले ही हटा दिया गया था. वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले प्रणित मोरे की पीआर टीम ने उनसे मंजूरी नहीं ली थी.

क्या है चिकन बिरयानी विवाद?
प्रणित मोरे की इन दलीलों पर अब कोर्ट ने केंद्र सरकार, महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है. अब अगर पूरे विवाद की बात करें तो इसकी शुरुआत गुरुग्राम में हुए प्रणित मोरे के एक स्टैंडअप शो से हुई थी. इसी दौरान ऑडियंस में मौजूद हिमांशु जांगड़ा नाम के युवक ने अपनी एक डेट का अनुभव सुनाया. उसने बताया कि डेट के दौरान उसने चिकन बिरयानी पर करीब 370 रुपए खर्च किए थे. इसके बाद, उसने ऐसा कमेंट किया, जिसे महिलाओं पर आपत्तिजनक माना गया.

प्रणित मोरे को हंसना पड़ा भारी
वायरल क्लिप में हिमांशु ने संकेत दिया था कि जब उसने डेट पर 370 रुपए खर्च किए हैं, तो उसे बदले में शारीरिक संबंध बनाने की उम्मीद थी. जब लड़की ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा, तब भी उसने अपने खर्च को ‘वसूल’ करने जैसी बात कही. वायरल वीडियो में प्रणित मोरे हिमांशु की बात पर हंसते दिखाई दिए और उन्होंने इसे ‘पीक गुरुग्राम कॉन्टेंट’ कहा. मामले पर आलोचकों का कहना था कि ऐसी बात पर रोक लगाने या उसे गंभीरता से लेने के बजाय प्रणित मोरे ने हंसकर उसे आगे बढ़ाया.

महिलाओं के खिलाफ गंभीर मुद्दा
विवाद बढ़ने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया. आयोग ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को तलब किया था और हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से भी मामले में कार्रवाई करने को कहा था. आयोग की ओर से कहा गया था कि वायरल वीडियो में कही गई बातें महिला के खिलाफ जबरदस्ती और सहमति जैसे गंभीर मुद्दों को हल्के में लेने वाली नजर आती हैं. इसके बाद, गुरुग्राम पुलिस ने भी मामले में एफआईआर दर्ज की. विवाद को लेकर महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भी प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. वहीं, गुरुग्राम में भी मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई हुई. इस तरह एक ही विवाद से जुड़े मामले अलग-अलग राज्यों तक पहुंच गए, जिसके बाद प्रणित मोरे ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 21, 2026, 16:42 IST



[ad_2]

Source link

Views: 160
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘बीमार थी, तड़पती रही… पर नहीं दी छुट्टी’ KGMU में छात्रा की मौत पर फूटा छात्रों का गुस्सा, लगे We Want Justice के नारे

Next Post

Kanpur Dehat Fire Explosion: भयंकर धमाके के साथ फटा तेल टैंक, आग की लपटों में जिंदा जले 2 मजदूर, मची चीख-पुकार

Next Post
Kanpur Dehat Fire Explosion: भयंकर धमाके के साथ फटा तेल टैंक, आग की लपटों में जिंदा जले 2 मजदूर, मची चीख-पुकार

Kanpur Dehat Fire Explosion: भयंकर धमाके के साथ फटा तेल टैंक, आग की लपटों में जिंदा जले 2 मजदूर, मची चीख-पुकार

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement