• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Kanpur Dehat Fire Explosion: भयंकर धमाके के साथ फटा तेल टैंक, आग की लपटों में जिंदा जले 2 मजदूर, मची चीख-पुकार

Admin by Admin
September 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Kanpur Dehat Fire Explosion: भयंकर धमाके के साथ फटा तेल टैंक, आग की लपटों में जिंदा जले 2 मजदूर, मची चीख-पुकार


Last Updated:September 21, 2026, 21:31 IST

Kanpur Fire News: कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव स्थित ओम JVRD फैक्ट्री में अचानक एक बड़ा धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। इस खौफनाक हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। विस्फोट के बाद आसमान में काले धुएं का भयानक गुबार और आग की ऊंची लपटें छा गईं, जिससे मौके पर एंबुलेंस बुलाने के लिए चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। एसपी कानपुर देहात ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Kanpur Fire Explosion: धमाके के साथ फटा तेल टैंक, आग की लपटों में 2 जिंदा जलेZoom

कानपुर देहात के एक फैक्ट्री की तेल के टैंकर में आग लगी.

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव में स्थित ओम JVRD (Om JVRD) टायर फैक्ट्री के एक बड़े टैंक में भयंकर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई. घटना के दौरान आसमान में काले धुएं का भारी गुबार और आग की खतरनाक लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. हादसे की भयावहता को देखते हुए वहां मौजूद लोगों के बीच एंबुलेंस बुलाने के लिए चीख-पुकार मच गई.

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही शाम करीब 6 बजे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. तुरंत सीएफओ (CFO), एडिशनल एसपी और कानपुर कमिश्नरेट की दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद टैंक और आसपास लगी इस भीषण आग पर काबू पा लिया है.

कानपुर एसपी ने क्या बताया?
मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचीं कानपुर देहात की एसपी (SP) श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने घटना की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शाम लगभग 6 बजे फैक्ट्री में एक्सप्लोजन (धमाके) और आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया है. एसपी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि की है और बताया कि उनके शवों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

पूछताछ चल रही है
जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर एसपी ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे सीन की मॉनिटरिंग की जा रही है. किसी अन्य खतरे की आशंका को खत्म करने के बाद टीम अंदर जाकर निरीक्षण करेगी. पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक और ड्यूटी मैनेजर को भी पूछताछ के लिए तलब किया है. आग लगने का सटीक कारण क्या था और ओम जेवीआरडी फैक्ट्री में निर्माण से जुड़ी क्या गतिविधियां चल रही थीं.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 21, 2026, 21:31 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘370 रुपए बिरयानी’ विवाद पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, प्रणित मोरे की डिमांड पर सेंटर-स्टेट्स को भेजा नोटिस

Next Post

डमी गाने लिखते-लिखते बदली किस्मत, असिस्टेंट डायरेक्टर से बन गए गीतकार, ‘टॉक्सिक’ के गाने से मचाई ‘तबाही’

Next Post
डमी गाने लिखते-लिखते बदली किस्मत, असिस्टेंट डायरेक्टर से बन गए गीतकार, ‘टॉक्सिक’ के गाने से मचाई ‘तबाही’

डमी गाने लिखते-लिखते बदली किस्मत, असिस्टेंट डायरेक्टर से बन गए गीतकार, 'टॉक्सिक' के गाने से मचाई 'तबाही'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.