• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

21 साल की उम्र में हुई विधवा, घर चलाने के लिए बनी हीरोइन, डेब्यू करते ही घर में हुई कैद

Admin by Admin
September 21, 2026
in मनोरंजन
0
21 साल की उम्र में हुई विधवा, घर चलाने के लिए बनी हीरोइन, डेब्यू करते ही घर में हुई कैद

[ad_1]

Last Updated:September 21, 2026, 23:50 IST

दुर्गा खोटे का नाम भारतीय सिनेमा के उस दौर से जुड़ा है, जब महिलाओं का फिल्मों में काम करना आसान नहीं था. उन्होंने सिर्फ फिल्मों में कदम ही नहीं रखा, बल्कि पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया. वे आगे चलकर हिंदी-मराठी सिनेमा की सम्मानित कलाकार बनीं. उनकी आत्मकथा ‘मी दुर्गा खोटे’ में एक किस्सा ऐसा है, जिसमें उन्हें फिल्म रिलीज होने के बाद समाज की नाराजगी का सामना करना पड़ा था. दुर्गा खोटे की आज 14 जनवरी को जयंती है.

ख़बरें फटाफट

21 साल की उम्र में हुई विधवा, घर चलाने के लिए बनी हीरोइनZoom

दुर्गा खोटे ने कई यादगार फिल्मों में काम किया था. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: दुर्गा खोटे के जन्म का नाम वीटा लाड था. बचपन में पिता के साथ नाटक देखने जाती थीं और यहीं से उनके मन में अभिनय और थिएटर के लिए रुचि पैदा हुई. कम उम्र में उनकी शादी विश्वनाथ खोटे से हुई. उनके दो बेटे हुए. लेकिन, वह 21 साल की उम्र में विधवा हो गईं. उस समय उनके सामने अपने बच्चों की जिम्मेदारी थी और उन्हें आर्थिक रूप से खुद खड़ा होना था. इसी वजह से उन्होंने फिल्मों में काम करने का फैसला किया. यह फैसला उस समय बेहद बड़ा था, क्योंकि पारंपरिक और सम्मानित परिवारों की महिलाओं के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जाना समाज आसानी से स्वीकार नहीं करता था.

1931 में रिलीज हुई ‘फरेबी जाल’ से दुर्गा का फिल्मी करियर शुरू हुआ, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई. फिल्म की खराब प्रतिक्रिया का असर दुर्गा खोटे पर भी पड़ा. आत्मकथा ‘मी दुर्गा खोटे’ के अनुसार, उस समय लाड और खोटे परिवार समाज में सम्मानित माने जाते थे और फिल्म में उनके काम करने को लेकर पहले से ही बातें हो रही थीं. फिल्म की खराब हालत के बाद महाराष्ट्रीयन समाज के एक हिस्से की नाराजगी का सामना उन्हें करना पड़ा. हालात यहां तक पहुंचे कि उनके लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया.

‘अयोध्येचा राजा’ से मिली करियर को दिशा
दुर्गा खोटे के करियर को असली दिशा इसके बाद मिली. उन्होंने 1932 में ‘अयोध्येचा राजा’ में तारामती का किरदार निभाया. यह मराठी सिनेमा की अहम फिल्मों में गिनी जाती है. इसके बाद, उन्होंने ‘माया मच्छिंद्र’, ‘अमर ज्योति’, ‘भारत मिलाप’, ‘सीता’ और ‘पृथ्वी वल्लभ’ जैसी फिल्मों में काम किया. धीरे-धीरे वह सम्मानित कलाकार के रूप में पहचानी जाने लगीं. ‘मुगल-ए-आजम’ में जोधाबाई, ‘भरत मिलाप’ में कैकेयी, ‘बिदाई’, ‘बावर्ची’, ‘बॉबी’, ‘अभिमान’ और ‘करज’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं. ‘बिदाई’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला.

1983 में आई आखिरी फिल्म
दुर्गा खोटे को साल 1968 में पद्मश्री और 1983 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. भारत सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल के रिकॉर्ड में भी 1983 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की विजेता के रूप में उनका नाम दर्ज है. दुर्गा खोटे ने सिर्फ अभिनय तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने 1937 में ‘साथी’ फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया. उन्होंने बाद के सालों में विज्ञापन, डॉक्यूमेंट्री और टीवी प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया. उनकी आखिरी फिल्म ‘दौलत के दुश्मन’ 1983 में आई. 22 सितंबर 1991 को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 21, 2026, 23:50 IST



[ad_2]

Source link

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. राम सहाई रौनियार सर्व सम्मति से चुने गए रौनियार समाज के अध्यक्ष

Next Post

Asian Games: विनेश फोगाट जैसा दर्द… सुचिका तरियाल को भी किस्मत ने दिया धोखा! फाइट ड्रॉ फिर 700 ग्राम ने कैसे छीना फाइनल?

Next Post
Asian Games: विनेश फोगाट जैसा दर्द… सुचिका तरियाल को भी किस्मत ने दिया धोखा! फाइट ड्रॉ फिर 700 ग्राम ने कैसे छीना फाइनल?

Asian Games: विनेश फोगाट जैसा दर्द... सुचिका तरियाल को भी किस्मत ने दिया धोखा! फाइट ड्रॉ फिर 700 ग्राम ने कैसे छीना फाइनल?

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement