• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राम सहाई रौनियार सर्व सम्मति से चुने गए रौनियार समाज के अध्यक्ष

JK Gupta by JK Gupta
September 21, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— रौनियार समाज सोनभद्र की बैठक हुई सम्पन्न


Sonbhadra।  रौनियार समाज सोनभद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद मुख्यालय स्थित संगम गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें जिले भर से समाज के महत्वपूर्ण सदस्य सम्मिलित हुए, बैठक में सर्वसम्मति से समाज को दिशा एवं गति देने के लिए नई कमेटी के चयन पर निर्णय हुआ।

तत्पश्चात सोनभद्र के प्रमुख व्यवसायी हनुमान दास गुप्ता की अध्यक्षता में नई कमेटी हेतु विचार विमर्श किया गया।पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने चर्चा करते हुए की कहा कि समाज में लगातार लोगों के बीच में कार्य हो रहे हैं, तमाम समस्याओं का लगातार समाधान करते हुए समाज को निरंतर गतिशीलता प्रदान की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान राम सहाई रौनियार का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया गया जिस बैठक में सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति प्रदान करते हुए करतल ध्वनि से समर्थन किया गया, साथ ही दो महामंत्री संजय कुमार गुप्ता एवं संजीव कुमार गुप्ता का मनोनयन भी सर्वसम्मति से किया गया, बैठक का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ व्यवसायी राजेश गुप्ता ने नई कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाज को आगे बढ़ाने हेतु लगातार प्रयास करना चाहिए ।

संगम गुप्ता ने कहा कि समाज को गतिशील बनाने के लिए संरक्षण मंडल के साथ-साथ पूरी कमेटी का गठन हो जाना चाहिए शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट द्वारा 7 अक्टूबर को अपने पूर्वज देश के अंतिम हिंदू सम्राट हेमचंद विक्रमादित्य का राज्याभिषेक उत्सव सोनभद्र मुख्यालय पर बनाने का प्रस्ताव दिया गया गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया,बैठक की अध्यक्षता कर रहे है।

हनुमान दास गुप्ता ने संरक्षण मंडल एवं नई कमेटी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए आये हुये सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा किया। अंत में समाज के संरक्षक रहे राजकुमार तरुण एवं रतन गुप्ता के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

बैठक में डॉक्टर एके गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता श्रवण गुप्ता श्याम जी गुप्ता दयाशंकर गुप्ता अशोक गुप्ता राम जी गुप्ता राजन गुप्ता पूर्व प्रधान लक्ष्मी नारायण रौनियार रमाशंकर रौनियार जमुना प्रसाद मनोज गुप्ता सुरेश रौनियार राजू गुप्ता कमल गुप्ता श्याम बिहारी रौनियार अभिषेक गुप्ता लक्ष्मण रौनियार आदि अनेक पूर्व प्रधान वरिष्ठ व्यवसाई समाजसेवी सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. जनसुनवाई में दिखी डीएम की संवेदनशीलता, दो दिव्यांगों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

Next Post

21 साल की उम्र में हुई विधवा, घर चलाने के लिए बनी हीरोइन, डेब्यू करते ही घर में हुई कैद

Next Post
21 साल की उम्र में हुई विधवा, घर चलाने के लिए बनी हीरोइन, डेब्यू करते ही घर में हुई कैद

21 साल की उम्र में हुई विधवा, घर चलाने के लिए बनी हीरोइन, डेब्यू करते ही घर में हुई कैद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.