@जे0 के0…..
— डीएम ने छात्रा को साइकिल उपलब्ध कराने के दौरान कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ो, मैं हूं ।

Sonbhadra। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। सीएसआर फंड के माध्यम से ग्राम तिरनाही, बिच्छी, रॉबर्ट्सगंज निवासी दीपक पुत्र राजू और ग्राम मारकुंडी निवासी शशि पुत्र नान्हू को जिलाधिकारी ने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की। दोनों लाभार्थी दोनों पैरों से दिव्यांग हैं।

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर दोनों के चेहरे पर खुशी नजर आई। यह सुविधा उनके आवागमन को आसान बनाने के साथ ही दैनिक कार्यों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने में सहायक होगी। लाभार्थियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि पात्र जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों को शासन की योजनाओं व जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए।

इसी दौरान ग्राम कैथी निवासी अनन्या पांडेय पुत्री महेश देव पांडेय, जो रघुकुल अकादमी चतरा की छात्रा हैं, को भी जिलाधिकारी ने साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने पर छात्रा के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। जिलाधिकारी ने उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित विद्यालय जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रा से कहा कि “खूब मन लगाकर पढ़ो, मैं हूं।”