• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Ghaziabad News : 180 रुपये का 1 पीस…दुकान खुलने से पहले लग जाती है लाइन, गाजियाबाद में अरुण के पान का खुमार ऐसा

Admin by Admin
September 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Ghaziabad News : 180 रुपये का 1 पीस…दुकान खुलने से पहले लग जाती है लाइन, गाजियाबाद में अरुण के पान का खुमार ऐसा


Last Updated:September 21, 2026, 17:08 IST

Best Paan Shpo Ghaziabad : गाजियाबाद में अरुण पान की दुकान खुलने से पहले ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों की लाइन लग जाती है. शहर के बड़े कारोबारी, नौकरीपेशा और प्रतिष्ठित लोग यहां पान खाने आते हैं. दुकान के मालिक अरुण सिंघल लोकल 18 से बताते हैं कि उन्होंने शुरुआत सड़क किनारे बैठकर पान बेचने से की थी. उस समय 15 पैसे का एक पान बिकता था. किसने सोचा था कि छोटी सी शुरुआत आगे चलकर इतनी पहचान बना लेगी. अरुण कहते हैं कि कुछ ग्राहक सप्ताह के तय दिन यहां पहुंचते हैं जबकि कई लोग रोजाना ऑफिस या कारोबार शुरू करने से पहले पान खाने के लिए रुकते हैं. ग्राहकों को यहां सिर्फ पान का स्वाद ही नहीं बल्कि वर्षों से बना अपनापन भी खींचकर लाता है.

गाजियाबाद. यूपी के गाजियाबाद शहर में पान खाने वालों की कमी नहीं है. कविनगर की एक पान की दुकान ऐसी है, जहां पान के शौकीनों का अंदाज ही अलग नजर आता है. दुकान खुलने से पहले ही यहां बड़ी-बड़ी गाड़ियां आकर खड़ी हो जाती हैं. कारों में बैठे लोग दुकान खुलने का इंतजार करते हैं और फिर अपनी पसंद का पान लेकर आगे बढ़ जाते हैं. 46 साल पुरानी इस दुकान पर शहर के कारोबारी, नौकरीपेशा लोग और कई प्रतिष्ठित लोग भी नियमित रूप से पहुंचते हैं. कई ग्राहकों के लिए यहां का पान रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन चुका है. अरुण पान दुकान की शुरुआत 1980 में हुई. दुकान के मालिक अरुण सिंघल लोकल 18 से बताते हैं कि उन्होंने शुरुआत सड़क किनारे बैठकर पान बेचने से की थी. उस समय 15 पैसे का एक पान मिलता था. तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि छोटी सी शुरुआत आगे चलकर इतनी पहचान बना लेगी. धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई और आज स्थिति यह है कि दुकान खुलने से पहले ही कई ग्राहक पहुंच जाते हैं.

अरुण सिंघल कहते हैं कि उनकी दुकान पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग पान खाने आते हैं. इनमें कारोबारी, व्यापारी, नौकरीपेशा लोग और कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं. ग्राहकों को यहां सिर्फ पान का स्वाद ही नहीं बल्कि वर्षों से बना अपनापन भी खींचकर लाता है. कुछ ग्राहक सप्ताह के तय दिन यहां पहुंचते हैं जबकि कई लोग रोजाना ऑफिस या कारोबार शुरू करने से पहले पान खाने के लिए रुकते हैं.

कितनी वैरायटी

पुरानी पीढ़ी के साथ अब युवाओं में भी इस दुकान के पान को लेकर दिलचस्पी दिखाई देती है. यही वजह है कि सुबह से लेकर दिन के अलग-अलग समय तक यहां ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है. अरुण पान की दुकान पर देसी सादा, देसी तंबाकू, देसी मीठा, बनारसी सादा, बनारसी मीठा और स्पेशल मीठा पान मिलता है. यहां पान की कीमत 25 रुपये से शुरू होकर 180 रुपये तक जाती है. स्पेशल मीठे पान का इस्तेमाल पूजा, सगाई और दूसरे शुभ अवसरों पर भी लोग करते हैं.

पान तैयार करने की प्रक्रिया भी ग्राहक की पसंद के अनुसार होती है. ताजा पान के पत्ते पर कत्था और चूना लगाया जाता है. इसके बाद ग्राहक की पसंद के हिसाब से इलायची, सुपारी और दूसरे मसाले डाले जाते हैं. अरुण सिंघल कहते हैं कि हर ग्राहक की पसंद अलग होती है और वर्षों से आने वाले ग्राहकों की पसंद उन्हें याद भी रहती है.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 21, 2026, 17:08 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘दृश्यम 3’ की शूटिंग से 7 दिन पहले क्यों पलटे अक्षय खन्ना? ऐन वक्त पर बदली स्क्रिप्ट, अब डायरेक्टर ने बताया सब

Next Post

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों की थपथपाई पीठ, ‘नीम करौली बाबा’ की कहानी ने जीता दिल

Next Post
गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों की थपथपाई पीठ, ‘नीम करौली बाबा’ की कहानी ने जीता दिल

गृह मंत्री अमित शाह ने 'हनुमान अंश' के कलाकारों की थपथपाई पीठ, 'नीम करौली बाबा' की कहानी ने जीता दिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.