• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘दृश्यम 3’ की शूटिंग से 7 दिन पहले क्यों पलटे अक्षय खन्ना? ऐन वक्त पर बदली स्क्रिप्ट, अब डायरेक्टर ने बताया सब

Admin by Admin
September 21, 2026
in मनोरंजन
0
‘दृश्यम 3’ की शूटिंग से 7 दिन पहले क्यों पलटे अक्षय खन्ना? ऐन वक्त पर बदली स्क्रिप्ट, अब डायरेक्टर ने बताया सब

[ad_1]

Last Updated:September 21, 2026, 17:14 IST

दृश्यम 3 आने वाली है. इस बार विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना इसका हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने शूटिंग शुरू होने से 7 दिन पहले ही फिल्म छोड़ दी थी. इसके दो कारण भी सामने आए थे. अब डायरेक्टर ने इस विवाद पर जवाब दिया है.

अजय देवगन एक बार फिर अपनी सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. दृश्यम 3 को तीसरा और आखिरी पार्ट बताया जा रहा है. जबसे फिल्म का ऐलान हुआ, सभी दर्शकों को एक चीज खाए जा रही है कि आखिर अक्षय खन्ना ने फिल्म क्यों छोड़ी. इस बार दृश्यम 3 में विनोद खन्ना की जगह प्रकाश झा और जयदीप अहलावत जैसे सितारों की एंट्री हुई है.

अब दृश्यम 3 के डायरेक्टर और राइटर अभिषेक पाठक ने इस पूरे विवाद के बारे में रिएक्ट किया है. उन्होंने वो सब बताया कि आखिर दृश्यम 3 और अक्षय खन्ना के बीच क्या हुआ था. कैसे उनके जाने के बाद फिल्म की राइटिंग और सब चीजों में बदलाव किया गया.

दिसंबर 2025 में खबरें आई थीं कि दृश्यम 3 के मेकर्स और अक्षय खन्ना के बीच खटपट हो गई है.एक्टर ने क्रिएटिव डिफरेंस और आर्थिक मतभेदों की वजह से फिल्म को छोड़ दिया है. अब इस अनबन पर डायरेक्टर ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के साथ बातचीत में कहा कि वो वक्त उनके लिए बहुत अजीब था. उन्हें बहुत दुख हुआ था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिषेक पाठक ने कहा, ‘मुझे घबराहट नहीं हुई. बस पूरी टीम बहुत दुखी हो गई थी. मैं खुद सोच रहा था कि ये क्या तरीका हुआ.’ बताया गया कि एक्टर ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ 7 दिन पहले ही फिल्म को छोड़ दिया था. ऐसे में फिल्म मेकर्स के लिए भी एक नई मुसीबत खड़ी हो गई थी. ऐसे में मेकर्स ने सिर्फ दो दिनों के अंदर अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत को कास्ट किया.

अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के हिसाब से ही स्क्रिप्ट में तैयारी की हुई थी. जब एक्टर ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म छोड़ दी थी ऐन वक्त पर डायरेक्टर और राइटर को स्क्रिप्ट के कुछ हिस्सों पर दोबारा काम किया गया और लिखा गया.

डायरेक्टर ने इस बारे में कहा कि जब अक्षय खन्ना की जगह उन्होंने जयदीप अहलावत को फाइनल किया तो उन्होंने एक्टर को फोन किया. उन्होंने सबसे पहले उनसे यही पूछा कि कास्टिंग बदल रहे हैं या रोल.. तब अभिषेक पाठक ने कहा कि किरदार. बस फिर जयदीप को स्क्रिप्ट पसंद आई और 5-6 दिन के अंदर सब फाइनल हो गया.

अभिषेक पाठक ने बताया कि उन्होंने टीम से साफ कहा था कि वह कुछ भी कैंसिल नहीं करेंगे. शूटिंग में 7 दिन का समय था. उन्होंने स्क्रिप्ट में बदलाव किया और तमाम तैयारियों को जारी रखा. डायरेक्टर का कहना है कि उन्होंने शूटिंग कैंसिल करने का फैसला इसलिए नहीं लिया क्योंकि फिल्म से 200 लोग जुड़े होते हैं. सेट लग चुका था. इतने सारे लोग उनपर कमाई के लिए निर्भर थे.

बता दें दृश्यम 3 में एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया शरन से लेकर इशिता दत्ता व रजत कपूर लौट रहे हैं. जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला भी इस बार नजर आएंगे. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 21, 2026, 17:14 IST

[ad_2]

Source link

Views: 130
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सलखन. चार माह से हाईमास्ट बंद, अंधेरे में गुरमा रामलीला मैदान

Next Post

Ghaziabad News : 180 रुपये का 1 पीस…दुकान खुलने से पहले लग जाती है लाइन, गाजियाबाद में अरुण के पान का खुमार ऐसा

Next Post
Ghaziabad News : 180 रुपये का 1 पीस…दुकान खुलने से पहले लग जाती है लाइन, गाजियाबाद में अरुण के पान का खुमार ऐसा

Ghaziabad News : 180 रुपये का 1 पीस...दुकान खुलने से पहले लग जाती है लाइन, गाजियाबाद में अरुण के पान का खुमार ऐसा

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement