• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. चार माह से हाईमास्ट बंद, अंधेरे में गुरमा रामलीला मैदान

JK Gupta by JK Gupta
September 21, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद….


…रामलीला शुरू होने वाली, फिर भी जिम्मेदार विभाग बेखबर—बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा


चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा रामलीला मैदान में लगी हाईमास्ट लाइट करीब चार माह से खराब पड़ी है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। प्रकाश व्यवस्था ठप होने से शाम होते ही रामलीला मैदान और आसपास का इलाका अंधेरे में डूब जाता है।

रामलीला मैदान में शाम के समय बच्चे खेलकूद करते हैं और यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। हाईमास्ट बंद होने के कारण बच्चों को अंधेरे में खेलना पड़ रहा है। वहीं रामलीला मैदान से गुरमा चौराहे तक आने-जाने वाले लोगों को भी रात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में अंधेरे के कारण विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे लगे कई विद्युत पोलों की लाइटें भी खराब हैं। इससे पूरे क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था प्रभावित है। लोगों का कहना है कि समस्या की जानकारी सभासद सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ ही दिनों में रामलीला मंच से रामलीला का आयोजन शुरू होने वाला है। ऐसे में मैदान की हाईमास्ट लाइट का लंबे समय से खराब रहना नगर पंचायत की प्रकाश व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। रामलीला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की आवाजाही होगी, जिससे पर्याप्त रोशनी की आवश्यकता और बढ़ जाएगी।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि रामलीला शुरू होने से पहले हाईमास्ट लाइट सहित सड़क किनारे खराब पड़ी सभी विद्युत लाइटों की तत्काल मरम्मत कराकर पूरे क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस संबंध में मनोज कुमार सभासद प्रतिनिधि, चंदन सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, शुभम गुप्ता, किशन भारती, इंद्रदेव कनौजिया, राजकुमार, विनोद विश्वकर्मा, चिंटू चौबे, अंकित कुमार सहित अन्य लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से तत्काल हस्तक्षेप कर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई तो रामलीला आयोजन के दौरान अंधेरा बड़ी समस्या बन सकता है। उक्त सम्बंध में जब अधिशासी अधिकारी अमीत कुमार सरोज से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि जल्द ही इलेक्ट्रेशियशन को भेज कर ठिक करा दिया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Atiq Ahmed son Ali Ahmed

Next Post

‘दृश्यम 3’ की शूटिंग से 7 दिन पहले क्यों पलटे अक्षय खन्ना? ऐन वक्त पर बदली स्क्रिप्ट, अब डायरेक्टर ने बताया सब

Next Post
‘दृश्यम 3’ की शूटिंग से 7 दिन पहले क्यों पलटे अक्षय खन्ना? ऐन वक्त पर बदली स्क्रिप्ट, अब डायरेक्टर ने बताया सब

'दृश्यम 3' की शूटिंग से 7 दिन पहले क्यों पलटे अक्षय खन्ना? ऐन वक्त पर बदली स्क्रिप्ट, अब डायरेक्टर ने बताया सब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.