• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सेवा संकल्प पखवाड़े में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन दास केसरी सम्मानित

JK Gupta by JK Gupta
September 21, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अर्जुन दास केसरी को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

सम्मान समारोह में डॉ. अर्जुन दास केसरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के रूप में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करते हुए विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा एवं समर्पण की भावना से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समाज, साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले मनीषियों को सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि डॉ. केसरी ने लोककला, लोकसंस्कृति, साहित्य, जनजातीय जीवन, पुरातत्व एवं धरोहर सहित विभिन्न विषयों पर करीब 60 पुस्तकों का लेखन किया है। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उन्हें अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भी उन्हें तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘लोकवार्ता’ शोध पत्रिका के माध्यम से उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर अरविंद पांडेय, मनीष अग्रहरि, विनोद सोनी, मुकेश सोनी सहित अन्य गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 130
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

मथुरा-वृंदावन में ‘सेफ सिटी’ प्रोजेक्ट के तहत 5000 से अधिक CCTV कैमरे लगे, श्रद्धालुओं की बढ़ेगी सुरक्षा

Next Post

करण जौहर लाएंगे असली ‘धुरंधर’ की कहानी, R&AW के संस्थापक R.N. Kao पर बनेगी फिल्म, नाम अभी सीक्रेट, रिलीज डेट लॉक

Next Post
करण जौहर लाएंगे असली ‘धुरंधर’ की कहानी, R&AW के संस्थापक R.N. Kao पर बनेगी फिल्म, नाम अभी सीक्रेट, रिलीज डेट लॉक

करण जौहर लाएंगे असली 'धुरंधर' की कहानी, R&AW के संस्थापक R.N. Kao पर बनेगी फिल्म, नाम अभी सीक्रेट, रिलीज डेट लॉक

Related Posts

  • सोनभद्र. सात साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पिपरी पुलिस को मिली सफलता सोनभद्र. सात साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पिपरी पुलिस को मिली सफलता
  • सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन सोनभद्र. भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से जनपद के मतदान केन्द्रों की सूची का किया गया प्रकाशन
  • सोनभद्र. पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग सोनभद्र. पं. विद्याधर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग
  • सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सोनभद्र. जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement