Last Updated:
सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ में ट्रोलर्स और बॉडी शेमिंग करने वाले पैप्स को फटकारा. उन्होंने अपना लुक दिखाकर हेटर्स को जवाब दिया. कुणाल कोहली समेत कई सेलेब्स ने सलमान का समर्थन किया.
बिग बॉस 20 के वीकेंड के वार पर सलमान खान ने इस बार किसी कंटेस्टेंट को नहीं बल्कि सोशल मीडिया के ट्रोलर्स को आड़े हाथ लिया. वह गुस्से में तमतमा उठे और ट्रोलर्स की क्लास लगा दी. उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वाले पैप्स को भी नहीं छोड़ा. साथ ही उन हेटर्स को भी जवाब दिया जो उन्हें लगातार मोटा, बाल्ड और बूढ़ा कहकर ताने मार रहे थे. सलमान खान ने वीकेंड के वार पर जैकेट, टीशर्ट और कैप उतारकर अपना लुक दिखाया. उन्होंने मेकअप तक नहीं लगाया और कहा कि हां वह 60 साल के हो गए हैं और अभी भी इतने फिट दिखते हैं.
सलमान खान ने जिस तरह हेटर्स की क्लास लगाई इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया. फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने भी सलमान खान को सपोर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा कि ये बस सलमान खान ही कर सकते थे.
@BeingSalmanKhan respect ✊ you
Made the most important points on social media etiquette, behaviour, trolls & paps and the people who follow n encourage such behaviour. Aur jab bhai bolta hai toh uske baad koi nahin bol sakta. pic.twitter.com/v85uyRIskD

