• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 15, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. दिनदहाड़े सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर

JK Gupta by JK Gupta
July 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
53
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@उमेश सिंह…

अनपरा, नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 तिलक नगर स्थित डब्ल्यूआईई कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बेखौफ चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, डब्ल्यूआईई कॉलोनी निवासी राजीव नयन सिंह अपनी पत्नी अवंतिका सिंह तथा बेटी के साथ रहते हैं। घटना के समय राजीव नयन सिंह किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी अवंतिका सिंह, जो पेशे से अध्यापिका हैं, स्कूल में थीं और उनकी बेटी भी विद्यालय गई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

दोपहर करीब दो बजे जब अवंतिका सिंह अपनी बेटी के साथ घर लौटीं और ताला खोलकर अंदर पहुंचीं तो कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी खुली हुई थी और लॉकर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि लॉकर में रखे छह सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन (लॉकेट सहित), तीन जोड़ी सोने के झुमके, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन तथा करीब पांच हजार रुपये नकद गायब थे।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर घर के पीछे की बाउंड्री फांदकर परिसर में दाखिल हुए और दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा साक्ष्य जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनपरा क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है

Previous Post

म्योरपुर. नगर पंचायत का दर्जा न मिलने से पुरानी बाजार उपेक्षित, मूलभूत सुविधाओं के अभाव से लोगों में असंतोष

Next Post

मुख्यालय. सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन मंत्री से मिले भारतीय जन सेवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Next Post

मुख्यालय. सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन मंत्री से मिले भारतीय जन सेवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मुख्यालय. सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन मंत्री से मिले भारतीय जन सेवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • अनपरा. दिनदहाड़े सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • म्योरपुर. नगर पंचायत का दर्जा न मिलने से पुरानी बाजार उपेक्षित, मूलभूत सुविधाओं के अभाव से लोगों में असंतोष
  • सोनभद्र. पुलिस की लापरवाही के खिलाफ ADG की चौखट पर पहुँचा पीड़ित पिता, एक महीने बाद भी नाबालिग बेटी का सुराग नहीं
  • कौन हैं क्रिकेट अंपायर राहुल भानु, जुदा है अंदाज, मिलियन में मिलता है प्यार

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मुख्यालय. सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन मंत्री से मिले भारतीय जन सेवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • अनपरा. दिनदहाड़े सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.