Last Updated:
Murrah Buffalo Price: वाराणसी में मुर्रा भैंस पशुपालकों की पसंद बन रही है. यह प्रतिदिन 35 लीटर तक दूध देती है और इसे ‘काला सोना’ भी कहते हैं. इसके बच्चे लाखों में बिकते हैं. पशुपालक गुड्डू आजमगढ़ी ने बताया की उनके पास यूं तो कई सैकड़ों गाय और भैंस है लेकिन मुर्रा भैंस हर दिन सुबह और शाम 16 से 18 लीटर तक दूध देती है. यानी 24 घंटे में यह भैंस अकेले ही 35 लीटर दूध देती है. आम भैसों की अपेक्षा यह दूध का यह उत्पादन लगभग दोगुना है.
वाराणसी: बदलते दौर में अब पशुपालन का दौर भी बदल रहा है. गाय भैंस की कई ऐसी ब्रीड है जो आज के समय बाल्टी नहीं बल्कि कंडाल भरकर दूध देती है. भैंस की ऐसी ही एक ब्रीड है ‘मुर्रा’ जिसे आपने पाल लिया तो समझो आपके अच्छे दिन की शुरुआत हो गईं. मुर्रा भैंस के एक बच्चे की क़ीमत भी लाखों में होती है.वर्तमान समय में वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में पशुपालक भैंस की इस प्रजाति को काफी पसंद कर रहें है.
वैसे तो मुर्रा भैंस पंजाब में पाई जाने वाले भैंस की प्रमुख ब्रीड में से एक है. लेकिन वर्तमान समय में यूपी के अलग अलग जिलों के अलावा अन्य राज्यों में भी पशुपालक मोटी कमाई के लिए इसे पाल रहें है. मुर्रा भैंस को कई राज्यों में काला सोना भी कहा जाता है. क्योंकि यह भैंस अकेले 2 भैंस के बराबर दूध देती है. यानी पशुपालक इस भैंस को पाल मोटी कमाई कर सकतें है.
हर दिन देती है 35 लीटर दूध
पशुपालक गुड्डू आजमगढ़ी ने बताया की उनके पास यूं तो कई सैकड़ों गाय और भैंस है लेकिन मुर्रा भैंस हर दिन सुबह और शाम 16 से 18 लीटर तक दूध देती है. यानी 24 घंटे में यह भैंस अकेले ही 35 लीटर दूध देती है. आम भैसों की अपेक्षा यह दूध का यह उत्पादन लगभग दोगुना है. उन्होंने बताया की दूसरे भैंसों की तरह ही इसका रखरखाव होता पड़ता है. हालांकि इसे समय-समय पर भोजन और पानी दिया जाएं तो गर्मी के. मौसम में भी यह कंडाल भरकर दूध देती है. उन्होंने बताया की उनकी मुर्रा भैंस ने अब तक दो बच्चे दिए है.भैंस के इन बच्चों के बाजार में अच्छी क़ीमत मिल जाती है. मुर्रा भैंस के बच्चे (पाड़ी) की शुरुआती क़ीमत ढाई लाख के करीब होती है. हालांकि कई बार पशुपालको को इसकी क़ीमत और ज्यादा भी मिल जाती है. बता दें की दूध देने के मामले में मुर्रा भैंस को सबसे बेहतरीन भैंस माना जाता है.
जीता है ढाई लाख का ईनाम
गुड्डु ने बताया की उनकी मुर्रा आम भैंसों से बिल्कुल अलग है. उनके दूध की क्षमता न सिर्फ काफी अच्छी है बल्कि उनके भैंस ने अलग अलग राज्यों में कई ट्राफी भी जीती है. हाल में ही वाराणसी में आयोजित ‘रंगीलो’ मेले में मुर्रा में पहला स्थान पाकर ढाई लाख का इनाम जीता है. हालांकि लम्बे सफर के कारण उनकी मुर्रा ने यहां 30 लीटर दूध दिया है लेकिन नार्मल दिनों में मुर्रा 35 से 36 लीटर तक दूध देती है.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें

