• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Asian Games 2026 में भारत का ‘शुभ सोमवार’, शूटर्स ने दिलाया तीसरा मेडल, 10m एयर राइफल में आया सिल्वर

Admin by Admin
September 21, 2026
in खेल
0
Asian Games 2026 में भारत का ‘शुभ सोमवार’, शूटर्स ने दिलाया तीसरा मेडल, 10m एयर राइफल में आया सिल्वर


Last Updated:September 21, 2026, 07:46 IST

Asian Games Shooting Medal: एशियन गेम्स 2026 में भारत को अबतक जो तीन मेडल मिले हैं, वो तीनों ही शूटिंग से आए. रविवार तक महिलाओं ने दो पदक जीते थे. अब तीसरे दिन की सुबह-सुबह 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने चांदी पर निशाना साधा है.

भारत का 'शुभ सोमवार', शूटर्स ने दिलाया तीसरा मेडल, 10मीटर एयर राइफल में सिल्वरZoom

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय राइफल शूटिंग टीम ने जीता सिल्वर

आईची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटिंग टीम का जलवा जारी है. महिलाओं के बाद अब मेंस टीम ने भी सिल्वर पर निशाना साधा है. तीसरे दिन यानी 21 सितंबर की सुबह 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में पुरुषों ने 1890.1 पॉइंट्स के साथ रजत पदक जीता है. इसी के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या तीन पहुंच चुकी है. दिलचस्प है कि ये तीनों ही मेडल निशानेबाजी से ही आए हैं.

आज शूटर्स से और पदकों की उम्मीद
21 सितंबर की सुबह हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने मिलकर 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में पूरा जोर लगाया, लेकिन चीन 1899 वर्ल्ड रिकॉर्ड पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहा. इतना ही नहीं रुद्राक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया, जो आज बाद में होगा.

चीन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
रुद्राक्ष पाटिल ने 631.8, हिमांशु ढिल्लों ने (630.0) और पार्थ माने 628.3 पॉइंट्स के साथ अपने 60 शॉट्स पूरे किए. उधर चीन 1899 के नए वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ टीम गोल्ड मेडल जीत गया. यह स्कोर नवंबर 2025 में बने उनके पिछले रिकॉर्ड से 0.2 बेहतर है.

महिला शूटर्स ने जीते दो सिल्वर
रविवार यानी एशियन गेम्स के दूसरे दिन तक भारत ने दो मेडल जीते थे और ये दोनों ही मेडल शूटिंग से आए थे. 27 वर्षीय इलावेनिल वलारिवान ने शानदार शूटिंग करते हुए 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में 252.4 अंक हासिल कर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर जीता था तो उससे पहले टीम इवेंट्स में सोनम उत्तम मस्कर और विदर्सा विनोद के साथ मिलकर भी चांदी पर निशान साधा था.

भारत ने पाकिस्तान को हराया
टेबल टेनिस में महिलाओं के टीम इवेंट में सोमवार को भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से रौंदते हुए ग्रुप एफ में टॉप किया. इससे पहले इंडोनेशिया और सिंगापुर के खिलाफ भी भारतीय टीम ने मैदान मारा था.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 21, 2026, 07:43 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Konkona Health Update: अब कैसी है कोंकणा सेन शर्मा की तबीयत, हॉस्पिटल बेड से शेयर की तस्वीर, चिंता में पड़े फैंस

Next Post

मुर्रा नस्ल की भैंस, कीमत 400000 लाख, दूध 35 लीटर, कहते हैं काला सोना, बच्चे की लाखों में कीमत, पशुपालक गुड्डू आजमगढ़ी के करते हैं पालन

Next Post
मुर्रा नस्ल की भैंस, कीमत 400000 लाख, दूध 35 लीटर, कहते हैं काला सोना, बच्चे की लाखों में कीमत, पशुपालक गुड्डू आजमगढ़ी के करते हैं पालन

मुर्रा नस्ल की भैंस, कीमत 400000 लाख, दूध 35 लीटर, कहते हैं काला सोना, बच्चे की लाखों में कीमत, पशुपालक गुड्डू आजमगढ़ी के करते हैं पालन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.