Last Updated:
सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के सिलसिले में तमन्ना भाटिया के साथ पटना पहुंचे थे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के साथ बातचीत के दौरान एक रिपोर्टर ने कुछ ऐसा किया कि सिद्धार्थ अपना आपा खो बैठे. जानिए आखिर एयरपोर्ट पर क्या-क्या हुआ.
एयरपोर्ट पर भड़के सिद्धार्थ (मल्होत्रा फोटो साभार-instagram)
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों पर बुरी तरह भड़क गए. अपनी फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ एयरपोर्ट पर अचानक अपना आपा खो बैठे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी मौजूद थीं. दरअसल सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी आने वाली फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के सिलसिले में बिहार की राजधानी पटना पहुंचे थे.
वहां दोनों ने मशहूर महावीर मंदिर में जाकर दर्शन किए और भगवान की आरती में शामिल हुए. इसके अलावा दोनों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी खास मुलाकात की.
जानिए एयरपोर्ट पर अचानक क्या हुआ
मंदिर दर्शन और प्रमोशन के बाद जब सिद्धार्थ और तमन्ना पटना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, तो मीडिया वालों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. शुरुआत में सिद्धार्थ बेहद शांत और मुस्कुराते हुए मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने पैपराजी और रिपोर्टर्स का शुक्रिया अदा भी किया. लेकिन जैसे-जैसे वह आगे बढ़ रहे थे, मीडियाकर्मी सवालों की झड़ी लगाते हुए उनके साथ-साथ चलने लगे. इसी बीच एक रिपोर्टर ने सिद्धार्थ से बिहार के मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को लेकर सवाल पूछा. सवाल पूछते वक्त जल्दबाजी में कई माइक उनके बेहद करीब आ गए. इसी दौरान एक रिपोर्टर का माइक अचानक सिद्धार्थ के सिर और चेहरे के बहुत पास आ लगा. यह बात एक्टर को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वह सीधे नाराज हो गए.
सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग
माइक मुंह के पास आते ही सिद्धार्थ ने अपना आपा खो दिया और रिपोर्टर से कहा, “अरे ये क्या कर रहे हो, सिर पर लगा दोगे मुंह पर? क्या कर रहे हो ये?” अब उनका यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है. इस पर फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं. कुछ लोग सिद्धार्थ का सपोर्ट करते हुए कह रहे हैं कि मीडिया को पर्सनल स्पेस देना चाहिए, तो वहीं कुछ लोग एक्टर को ट्रोल करते हुए उनके इस एटीट्यूड पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि इसके बाद से एक्टर का इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है. फिलहाल वे अपनी अपकमिंग मूवी ‘द वन’ का प्रमोशन करने में बिजी हैं. ये फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. जिसके लिए एक्टर और उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
About the Author

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
और पढ़ें

