Last Updated:
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मच अवेटेड फिल्म ‘द वन’ रिलीज से पहले ही एक गंभीर विवाद में घिर गई है. वोकलिस्ट सरगम वैश ने फिल्म के मेकर्स पर बिना इजाजत अपना गाना इस्तेमाल करने का संगीन आरोप लगाया है. उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ अल्टीमेटम दिया है कि अगर फिल्म के ट्रेलर से उनका ट्रैक तुरंत नहीं हटाया गया, तो वे मेकर्स को अदालत तक घसीटेंगे.
द वन के मेकर्स पर भड़के वोकलिस्ट सरगम वैश. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra)
नई दिल्ली. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. यह मामला ‘अयि गिरि नंदिनी’ गाने से जुड़ा हुआ है. वोकलिस्ट सरगम वैश ने फिल्ममेकर्स पर बिना किसी इजाजत के ट्रेलर में अपना गाना इस्तेमाल करने का संगीन आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है और मेकर्स को अल्टीमेटम दिया है कि अगर वे गाना तुरंत नहीं हटाते हैं तो उन्हें लीगल एक्शन का सामना करना पड़ेगा.
सरगम वैश ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘द वन से मेरा गाना तुरंत हटाया जाए. हाल ही में जब मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा, तो पता चला कि मेरा ओरिजिनल गाना बिना किसी परमिशन के इस्तेमाल किया गया है. मैंने ट्रेलर या फिल्म के प्रमोशन के लिए अपने म्यूजिक के इस्तेमाल की कोई सहमति नहीं दी थी. यह मेरे करियर के लिए बेहद संवेदनशील मामला है क्योंकि इस गाने के राइट्स मैंने पहले ही एक बड़े म्यूजिक लेबल के साथ साइन कर रखे हैं.’
फिल्म में बिना परमिशन गाने का हुआ इस्तेमाल
उन्होंने आगे लिखा, ‘इस तरह के अनाधिकृत इस्तेमाल से मेरे मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट पर बुरा असर पड़ सकता है. हर आर्टिस्ट के काम का सम्मान होना चाहिए और बिना इजाजत किसी की मेहनत को इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं दी जा सकती.’ सरगम वैश ने आगे लिखा, ‘मैं संबंधित टीम से विनम्र निवेदन करता हूं कि वे ट्रेलर से मेरा म्यूजिक तुरंत हटाएं और सीधे मुझसे संपर्क करें. अगर उनके पास मेरे गाने को इस्तेमाल करने की कोई वैध परमिशन या लाइसेंस है, तो मुझे उसकी जानकारी दी जाए.’
लीगल एक्शन लेने की दी शख्त चेतावनी
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं यह बात सोशल मीडिया पर इसलिए शेयर कर रहा हूं क्योंकि मुझे आप सभी के सपोर्ट की सख्त जरूरत है. प्लीज इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि मेरी बात सही लोगों तक पहुंच सके. इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट्स का साथ देने और उनकी मेहनत का सम्मान करने वाले हर शख्स का दिल से शुक्रिया.’ सरगम वैश ने मेकर्स को सख्त चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि अगर ‘द वन’ की टीम ने ट्रेलर से उनका गाना जल्द से जल्द नहीं हटाया, तो उनकी लीगल टीम मेकर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी और मामले को कोर्ट तक लेकर जाएगी.
फिल्म में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. उनकी आने वाली ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त बज बना हुआ है. मध्य भारत के घने, पौराणिक और रहस्यमयी जंगलों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म पूरी तरह से भारतीय लोककथाओं से जुड़ी हुई है. ‘पंचायत’ फेम निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन की कमान संभाली है. यह बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर का एक जॉइंट प्रोडक्शन वेंचर है. ‘द वन’ मूवी 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें

