• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

राम मंदिर दान चोरी अहम मोड़ पर, कल तक नहीं दाखिल हुई चार्जशीट, तो सभी आरोपी होंगे जेल से बाहर

Admin by Admin
September 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
राम मंदिर दान चोरी अहम मोड़ पर, कल तक नहीं दाखिल हुई चार्जशीट, तो सभी आरोपी होंगे जेल से बाहर


Last Updated:September 21, 2026, 06:45 IST

Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर दान चोरी केस की जांच को कल यानी कि 22 सितंबर को 90 दिन पूरे हो जाएंगे. ऐसे में जो चार्जशीट दाखिल करने का वैधानिक समय है, वह पूरा हो जाएगा और अगर कल तक आरोप पत्र दाखिल नहीं होते हैं तो सभी आरोपितों की जमानत का रास्ता साफ हो जाएगा.

राम मंदिर दान चोरी केस में अगर नहीं दाखिल हुई चार्जशीट, सभी आरोपी होंगे बाहरZoom

राम मंदिर दान चोरी के कुल 8 आरोपियों की तस्वीर.

अयोध्याः राम मंदिर दान चोरी का मामला अब बहुत ही अहम मोड़ पर पहुंच चुका है. क्योंकि मामले की चार्जशीट दाखिल करने की 90 दिन की वैधानिक समय सीमा 22 सितंबर को पूरी होने वाली है. ऐसे में अगर कल यानी कि मंगलवार तक अगर चार्जशीट दाखिल नहीं होती है तो सभी 8 आरोपियों को जमानत मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा. इसलिए आशंका जताई जा रही है कि केस की चार्जशीट कभी भी दाखिल हो सकती है. बता दें कि चोरी का मामला सामने आने के बाद एसआईटी के निर्देश के मुताबिक 25 जून को 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर, उन्हें जेल भेज दिया गया था.

8 आरोपियों के खिलाफ क्या-क्या आरोप
बता दें कि एफआईआर में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र को नामजद किया गया था. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 306, 316(5) 317(4) 317(5) 61, 3(5)13(1) (ए) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. आरोपियों पर मंदिर से चोरी, कर्मचारी के रूप में संपत्ति की चोरी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी की संपत्ति का कारोबार करने और उसे छिपाने व ठिकाने लगाने में मदद करने के साथ-साथ आपराधिक साजिश रचने के आरोप हैं.

18 सितंबर को बढ़ाई गई थी आरोपियों की न्यायिक हिरासत
बता दें कि बीते 18 सितंबर को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 21 सितंबर तक के लिए बढ़ाई गई थी. आरोपियों के वकील ने यह जानकारी दी थी. अधिवक्ता कुल शेखर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह आदेश अयोध्या में भ्रष्टाचार निवारण अदालत के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने पारित किया गया, जो 21 सितंबर को इस मामले की सुनवाई करेंगे. सिंह ने बताया कि अदालत ने पुलिस को अगली सुनवाई में केस डायरी पेश करने का भी निर्देश दिया है.

अब तक 79.85 लाख रुपये बरामद
आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, राम शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव शामिल हैं. मामला राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए चढ़ावे के कथित गबन से जुड़ा है. अभियोजन पक्ष के अनुसार, जांचकर्ताओं ने अब तक 79.85 लाख रुपये बरामद किए हैं.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 21, 2026, 06:34 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

मेधा शंकर संग 7 फेरे लेंगे समय रैना? कॉमेडियन ने शादी की अफवाहों पर दिया ऐसा जवाब, नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Next Post

विवादों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’, बिना इजाजत गाना यूज करने का आरोप, वोकलिस्ट ने दी लीगल एक्शन की वॉर्निंग

Next Post
विवादों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’, बिना इजाजत गाना यूज करने का आरोप, वोकलिस्ट ने दी लीगल एक्शन की वॉर्निंग

विवादों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन', बिना इजाजत गाना यूज करने का आरोप, वोकलिस्ट ने दी लीगल एक्शन की वॉर्निंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.