• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Asian Games 2026 Day 3 LIVE Updates: भारतीय मेंस शूटिंग टीम ने जीता सिल्वर मेडल, तीसरे दिन का दमदार आगाज

Admin by Admin
September 21, 2026
in खेल
0
Asian Games 2026 Day 3 LIVE Updates: भारतीय मेंस शूटिंग टीम ने जीता सिल्वर मेडल, तीसरे दिन का दमदार आगाज


September 21, 202607:28 IST

Asian Games LIVE: भारत ने जीता तीसरा मेडल, शूटिंग में मिला सिल्वर

भारत के लिहाज से तीसरे दिन की शानदार शुरुआत हुई है. 10 मीटर एयर राइफल मेंस टीम ने सिल्वर मेडल जीत लिया. भारत ने जो अबतक तीन मेडल जीते हैं, वो सारे निशानेबाजी से ही आए हैं. हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल वाली भारतीय टीम 1890.1 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही. चीन ने 1899 पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता. इससे पहले रविवार को भारतीय महिला टीम ने भी इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था.

September 21, 202607:21 IST

महिला टेबल टेनिस: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से रौंदा

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराते हुए 3-0 से धूल चटा दी. इंडोनेशिया और सिंगापुर को रौंदने के बाद भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को बच्चों की तरह मारते हुए ग्रुप एफ में टॉप किया है. अब भारतीय टीम को अगले राउंड में बढ़िया ड्रॉ मिलने की उम्मीद है. सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास के बाद श्रीजा अकुला ने अपने-अपने मैच आसानी से जीतकर पाकिस्तान की उम्मीदों को खत्म कर दिया. आज भारतीय मेंस टीम भी ग्रुप एफ में दोपहर साढ़े तीन बजे पाकिस्तान से टक्कर लेगी.

September 21, 202607:14 IST

Soft ball LIVE Asian Games: सॉफ्ट टेनिस में भारतीय मिक्स्ड टीम अगले दौर में

भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है. आध्या तिवारी और जय मीणा ने ग्रुप B के अपने दूसरे मैच में मंगोलिया के बुड न्यामदोर्ज और एंखखुस्लेन गनबातार को 5-0 (4-2, 4-1, 4-1, 4-0, 5-3) से हराया. ग्रुप स्टेज का उनका आखिरी मैच दक्षिण कोरिया के किम येओन-ह्वा और पार्क जाक्यु के खिलाफ होगा. ये रोमांचक मैच अब से कुछ ही देर में यानी सुबह 7:30 बजे खेला जाएगा.

September 21, 202607:11 IST

Swimming Final: श्रीहरि 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए

स्विमिंग पूल से भारत के अच्छी खबर! स्टार भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने हीट्स में 25.37 सेकंड के समय के साथ संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल करके आज होने वाले 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ऋषभ दास 25.41 सेकंड के समय के साथ 10वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए पहले रिजर्व खिलाड़ी हैं.

September 21, 202607:07 IST

Asian Games 2026 Day 3 LIVE Updates: सेपकटकरा में भारत की शानदार शुरुआत

जापान के खिलाफ मेंस रेगू टीम के ग्रुप B मुकाबले में शुरुआती सब्स्टिट्यूट के तौर पर आए आकाश युमनाम ने भारत को 5-10 से पिछड़ने के बाद वापसी करने और पहला सेट 15-13 से जीतने में मदद की. इसका नतीजा रहा कि भारत ने मेजबान जापान को 2-0 (15-13, 15-9) से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है.

September 21, 202607:00 IST

Asian Games 2026 Day 3 Schedule: आज भारत के सारे इवेंट्स का शेड्यूल

बैडमिंटन:

पुरुष टीम, पहला दौर: भारत बनाम बांग्लादेश — सुबह 11:30 बजे

मुक्केबाजी:

पुरुष 70 किग्रा, राउंड ऑफ 32: सुमित बनाम सिंसिरी बुनजोंग (थाईलैंड) — दोपहर 2:45 बजे

हॉकी:

महिला पूल बी: भारत बनाम इंडोनेशिया — सुबह 9:30 बजे

कबड्डी:

पुरुष टीम: भारत बनाम जापान — सुबह 9:45 बजे

महिला टीम: भारत बनाम बांग्लादेश — शाम 4:15 बजे

मिक्स्ड मार्शल आर्ट:

महिला ‘ट्रेडिशनल’ 60 किग्रा: सुचिका तारियाल बनाम तेओ हुई हून (सिंगापुर) — सुबह 8:30 बजे

सेपक टेकरा:

पुरुष टीम रेगु, प्रारंभिक ग्रुप बी: भारत बनाम जापान — सुबह 5:30 बजे

निशानेबाजी:

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल, व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन: हिमांशु ढिल्लों, पार्थ राकेश माने और रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल — सुबह 6:15 बजे

महिला स्कीट, व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (पहला दिन): परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान — सुबह 6:30 बजे

पुरुष स्कीट, व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (पहला दिन): मेराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका और भवतेघ सिंह गिल — सुबह 6:30 बजे

सॉफ्ट टेनिस:

Advertisement
Advertisement

मिश्रित युगल, ग्रुप बी — आध्या तिवारी और जय मीणा:

कंबोडिया के चाओ वीवा और खुन चानरोसेका के खिलाफ — सुबह 5:30 बजे

मंगोलिया के बुद न्यामदॉर्ज और एंखखुसलेन गनबातर के खिलाफ — सुबह 6:30 बजे

दक्षिण कोरिया के किम येओन-ह्वा और पार्क जे-क्यू के खिलाफ — सुबह 7:30 बजे

तैराकी:

पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक, हीट दो: ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज — सुबह 6:32 बजे

पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट दो: आकाश मणि — सुबह 6:46 बजे

पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट चार: हीर गितेश शाह — सुबह 6:50 बजे

पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, हीट दो: दनुश सुरेश — सुबह 7:10 बजे

पुरुष चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, हीट दो: भारत, कतर, मलेशिया, चीन, जापान और थाईलैंड — सुबह 7:44 बजे

टेबल टेनिस:

महिला टीम, ग्रुप एफ: भारत बनाम पाकिस्तान — सुबह 6:30 बजे

पुरुष टीम, ग्रुप एफ: भारत बनाम पाकिस्तान — दोपहर 3:30 बजे

वुशु:

महिला 60 किग्रा: रोशिबिना देवी बनाम मोस्ट शिका खातून (बांग्लादेश) — दोपहर 3 बजे

पुरुष 56 किग्रा: आर्यन बनाम शहजादा सफी (अफगानिस्तान) — शाम 3:50 बजे

September 21, 202606:59 IST

Asian Games Medal Tally LIVE: रविवार रात के बाद मेडल टैली

पोजिशन/देश/स्वर्ण/रजत/कांस्य/कुल

1. चीन 11 6 3 20

2. जापान 6 7 7 20

3. दक्षिण कोरिया 4 3 7 14

4. कजाखस्तान 4 0 2 6

5. थाईलैंड 3 1 0 4

6. म्यांमार 1 1 1 3

7. मकाऊ, चीन 1 1 0 2

8 कुवैत 1 0 1 2

9. चीनी ताइपे 0 2 1 3

10. हांगकांग, चीन 0 2 0 2

10. भारत 0 2 0 2



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

विवादों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’, बिना इजाजत गाना यूज करने का आरोप, वोकलिस्ट ने दी लीगल एक्शन की वॉर्निंग

Next Post

सोनभद्र. इंटरलाकिंग खड़ंजे पर जमी कीचड़युक्त मिट्टी, आवागमन में परेशानी

Next Post

सोनभद्र. इंटरलाकिंग खड़ंजे पर जमी कीचड़युक्त मिट्टी, आवागमन में परेशानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.