• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलमान-आमिर की ‘अंदाज अपना अपना’ का बन रहा सीक्वल? राजकुमार संतोषी ने बताया सच, ‘अदा अपनी अपनी’ पर दिया अपडेट

Admin by Admin
September 21, 2026
in मनोरंजन
0
सलमान-आमिर की ‘अंदाज अपना अपना’ का बन रहा सीक्वल? राजकुमार संतोषी ने बताया सच, ‘अदा अपनी अपनी’ पर दिया अपडेट

[ad_1]

Last Updated:September 20, 2026, 15:57 IST


‘अंदाज अपना अपना’ की यादें आज भी फैंस के दिलों में ताजा हैं. आमिर खान और सलमान खान स्टारर फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन इसे क्लासिक कल्ट का दर्जा मिला था. अब निर्देशक राजकुमार संतोषी एक बार फिर उसी तरह की कॉमेडी लेकर आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘अदा अपनी अपनी’ को लेकर चर्चा है कि क्या यह ‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल है. लेकिन डायरेक्टर ने साफ किया है कि वो सीक्वल नहीं बनाते हैं.

सलमान-आमिर की 'अंदाज अपना अपना' का बन रहा सीक्वल? राजकुमार संतोषी ने बताया सचZoom

राजकुमार संतोषी ने ‘अंदाज अपना अपना’ की सीक्वल पर दी अपडेट.

नई दिल्ली. आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन स्टारर फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ जब रिलीज हुई थी तो दर्शकों ने इसे स्वीकार नहीं किया था. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को थिएटर्स में अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था, लेकिन बाद में फिल्म क्लासिक कल्ट साबित हुई थी. अब 32 साल बाद राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हैं. अब डायरेक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

अब राजकुमार संतोषी एक बार फिर उसी तरह के कॉमेडी और एंटरटेनमेंट वाले अंदाज के साथ पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं. उनकी नई फिल्म का नाम ‘अदा अपनी अपनी’ है. ‘अदा अपनी अपनी’ का नाम सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही थी कि क्या यह ‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल है.

‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल नहीं बना रहे राजकुमार संतोषी

अब राजकुमार संतोषी ने इस सवाल का जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि दोनों फिल्मों के बीच कहानी का कोई सीधा कनेक्शन नहीं है. आईएएनएस से बातचीत में निर्देशक ने कहा कि वह सीक्वल बनाने में विश्वास नहीं रखते हैं. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के मुताबिक, ‘अदा अपनी अपनी’ में दर्शकों को ‘अंदाज अपना अपना’ जैसा कॉमेडी का ट्रीटमेंट और म्यूजिक जरूर देखने-सुनने को मिलेगा, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह नई होगी.

‘अदा अपनी अपनी’ लेकर आ रहे डायरेक्टर

फिल्म के किरदारों की अपनी अलग दुनिया होगी और उनका सफर भी ‘अंदाज अपना अपना’ से बिल्कुल अलग रहेगा. निर्देशक ने बताया कि ‘अंदाज अपना अपना’ अपनी जगह एक पूरी हो चुकी कहानी है और वह उसी जॉनर में एक नई फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘अदा अपनी अपनी’ में कॉमेडी के साथ एडवेंचर का भी तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म का म्यूजिक भी इसी तरह दर्शकों का मनोरंजन करने वाला होगा.

राजकुमार संतोषी ने कास्ट पर नहीं तोड़ी चुप्पी

राजकुमार संतोषी का मानना है कि नई फिल्म उन दर्शकों के लिए खास अनुभव लेकर आएगी, जिन्हें ‘अंदाज अपना अपना’ की कॉमेडी पसंद आई थी. उन्होंने इसे उस फिल्म के फैंस के लिए एक शानदार तोहफा भी बताया है. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि नई फिल्म में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे. जब ‘अदा अपनी अपनी’ की कास्ट को लेकर सवाल किया गया, तो निर्देशक ने फिलहाल कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी. उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 20, 2026, 15:57 IST



[ad_2]

Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

मोहम्मद शमी शुरू करेंगे राजनीतिक पारी? जयंत चौधरी से अमरोहा एक्सप्रेस ने की मुलाकात, सोशल मीडिया पर लगने लगे कयास

Next Post

धान की ये 7 किस्में चुनेंगे तो समय पर बो सकेंगे गेहूं, पूर्वांचल के किसानों के लिए जानें खास विकल्प

Next Post
धान की ये 7 किस्में चुनेंगे तो समय पर बो सकेंगे गेहूं, पूर्वांचल के किसानों के लिए जानें खास विकल्प

धान की ये 7 किस्में चुनेंगे तो समय पर बो सकेंगे गेहूं, पूर्वांचल के किसानों के लिए जानें खास विकल्प

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement