• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ऊपर भूसी, अंदर शराब! रजखड़ घाटी में ट्रक पलटने से तस्करी का खुलासा

JK Gupta by JK Gupta
September 20, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…


Sonbhadra । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में अनियंत्रित होकर पलटे एक ट्रक से भूसी की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने ट्रक से 277 पेटियों और 100 प्लास्टिक बोरियों में 15,680 बोतल यानी 4,297 लीटर शराब बरामद की है। बरामद शराब और ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ म्योरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर रजखड़ घाटी के ढलान मोड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक पलटा मिला। तलाशी के दौरान भूसी की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने ट्रक के आसपास चालक और अन्य लोगों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। तलाशी में शराब के साथ एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। ट्रक का नंबर JK05G3831 बताया गया है।
मामले में दुद्धी थाने पर मु0अ0सं0 265/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस तथा धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

मिर्जापुर में लाखों की लागत से लगा मुफ्त वाई-फाई, मगर जनता को नसीब नहीं हो रहा है इंटरनेट, क्या है वजह?

Next Post

लता मंगेशकर के सुरों से सजा नायाब गाना, बारिश में जमकर नाची थी जितेंद्र की हीरोइन, डायरेक्टर का सच हुआ था ये सपना

Next Post
लता मंगेशकर के सुरों से सजा नायाब गाना, बारिश में जमकर नाची थी जितेंद्र की हीरोइन, डायरेक्टर का सच हुआ था ये सपना

लता मंगेशकर के सुरों से सजा नायाब गाना, बारिश में जमकर नाची थी जितेंद्र की हीरोइन, डायरेक्टर का सच हुआ था ये सपना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.