• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लता मंगेशकर के सुरों से सजा नायाब गाना, बारिश में जमकर नाची थी जितेंद्र की हीरोइन, डायरेक्टर का सच हुआ था ये सपना

Admin by Admin
September 20, 2026
in मनोरंजन
0
लता मंगेशकर के सुरों से सजा नायाब गाना, बारिश में जमकर नाची थी जितेंद्र की हीरोइन, डायरेक्टर का सच हुआ था ये सपना

[ad_1]

Last Updated:September 20, 2026, 20:30 IST

साल 1991 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसकी कहानी उस दौर के हिसाब से काफी अलग थी.फिल्म पहले फ्लॉप फिर कल्ट कहलाई. लेकिन फिल्म के गाने तो आज 35 साल बाद भी सुने जाते हैं. खासतौर पर एक गाना जिसमें जितेंद्र की हीरोइन मोरनी सी नाच उठी थी. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से अमर बनाया.

नई दिल्ली. लता मंगेशकर ने यूं तो अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं. लेकिन 35 साल पहले उन्होंने ईला अरुण के साथ एक ऐसा गाना गाया था, जिसमें हीरोइन ने जमकर ठुमके लगाए थे. गाना काफी पसंद किया गया था. गाने में उस दौर में एक ऐसा करिश्मा हुआ था कि मेकर्स भी हैरान हो गए थे. लता के इस गाने को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं.

साल 1991 में आई यश चोपड़ा की फिल्म का नाम है, ‘लम्हें’. फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी उस दौर के हिसाब से काफी बोल्ड थी और लोगों के लिए इसे स्वीकार करना आसान नहीं था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे.

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो है, बारिश में शूट किया गया. मेघा रे मेघा, तेरा मन तरसा रे, पानी क्यों बरसा रे… इस गाने को उस वक्त काफी पसंद किया गया था. गाने में श्रीदेवी अपने सहेलियों के साथ बारिश में मोरनी सी नाच रही होती है. गाने में अनिल कपूर भी नजर आए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जिस वक्त फिल्म ‘लम्हे’ का ये गाना शूट किया जा रहा था. उस वक्त श्रीदेवी को बारिश में डांस करना था. उस गाने के लिए यश चोपड़ा ने नकली बारिश के लिए सारी तैयारिया कर रखी थी. लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, उसी वक्त तअसली में बारिश होने लगी थी. फिर असली बारिश के बीच ‘मेघा रे मेघा’ की शूटिंग की गई थी.

इस गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी है. ईला अरुण ने भी गाने में योगदान दिया है. शिव हरि के म्यूजिक से सजा इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा है. गाने में श्रीदेवी ने ऐसे ठुमके लगाए थे कि उनके फैंस उनके मुरीद हो गए थे.

श्रीदेवी की ये फिल्म उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी.अनिल कपूर और श्रीदेवी जैसे स्टार भी इस फिल्म को हिट नहीं करा सके थे.लेकिन फिल्म के एक गाने को लेकर खुद यश चोपड़ा बेहद खुश हुए थे. लेकिन फिल्म की कहानी को लोगों ने एक्सेप्ट नहीं की थी.

यश चोपड़ा की फिल्म ‘लम्हे’ में श्रीदेवी के अलावा अनिल कपूर, अनुपम खेर, वहीदा रहमान भी नजर आई थीं. श्रीदेवी ने फिल्म में डबल रोल निभाया था. फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई, इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर अवॉर्ड तक मिला था. आज भी ये फिल्म कल्ट कहलाती है.

बता दें कि श्रीदेवी ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. एक वक्त में उनकी जोड़ी जितेंद्र के साथ काफी पसंद की जाती थी. इसके अलावा अनिल कपूर और ऋषि कपूर के साथ भी श्रीदेवी की जोड़ी धमाल मचा दिया करती थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 20, 2026, 20:30 IST

[ad_2]

Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. ऊपर भूसी, अंदर शराब! रजखड़ घाटी में ट्रक पलटने से तस्करी का खुलासा

Next Post

डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 रेसलर, जिनका करियर सबसे ज्यादा लंबा रहा, 30 साल के महारिकॉर्ड का टूटना मुश्किल

Next Post
डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 रेसलर, जिनका करियर सबसे ज्यादा लंबा रहा, 30 साल के महारिकॉर्ड का टूटना मुश्किल

डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 रेसलर, जिनका करियर सबसे ज्यादा लंबा रहा, 30 साल के महारिकॉर्ड का टूटना मुश्किल

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement