• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मिर्जापुर में लाखों की लागत से लगा मुफ्त वाई-फाई, मगर जनता को नसीब नहीं हो रहा है इंटरनेट, क्या है वजह?

Admin by Admin
September 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
मिर्जापुर में लाखों की लागत से लगा मुफ्त वाई-फाई, मगर जनता को नसीब नहीं हो रहा है इंटरनेट, क्या है वजह?


Last Updated:September 20, 2026, 20:30 IST

Mirzapur News: मिर्जापुर की जनता को अब नगर पालिका से मुफ्त में वाईफाई की सुविधा मिल रही है. मगर कई स्थानों पर अब वाई-फाई के खराब होने की शिकायत आ रही है. नगर पालिका के साथ ही मां विंध्यवासिनी धाम में भी वाईफाई की सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन वाईफाई में स्पीड और कनेक्टिविटी की समस्याएं हो रही है.

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में नगर पालिका परिषद के द्वारा नगर क्षेत्र में करीब 3 किलोमीटर की रेंज में फ्री वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई थी. फ्री वाई-फाई सुविधा के तहत नगर क्षेत्र के लोगों को करीब एक घंटे तक मुक्त वाईफाई का लाभ दिया जा रहा था. कुछ दिनों तक वाई-फाई सुचारू रूप से चला रहा, लेकिन कई स्थानों पर अब वाई-फाई के खराब होने की शिकायत आ रही है. नगर पालिका के साथ ही मां विंध्यवासिनी धाम में भी वाईफाई की सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन वाईफाई में स्पीड और कनेक्टिविटी की समस्याएं हो रही है. ऐसे में आम जनता को फायदा की जगह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मिर्जापुर जिले में रमई पट्टी, कचहरी रोड, वासलीगंज, लालडिग्गी त्रिमोहानी के साथ ही 20 से ज्यादा स्थानों पर फ्री वाई-फाई के बॉक्स लगाए गए थे बॉक्स के माध्यम से ही वाईफाई के सप्लाई की जा रही थी. ऐसे में समय के साथ ही वाई-फाई की स्पीड कम हो गई, जहां धीरे-धीरे और समस्याएं होने लगी. हाल यह हो गया कि लोग वाई-फाई की वजह अपने फोन से डाटा का इस्तेमाल कर रहे है. वाई-फाई की सुविधा सुचारू रूप से न मिलने की वजह से नगर पालिका के द्वारा व्यय किया जा रहा पैसा भी किसी काम में नहीं आ रहा है.

शिकायत पर समाधान
नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने बताया कि नगर में वाई-फाई पूरा काम कर रहा है. कहीं-कहीं कोई शिकायत आ जाती है तो हम लोग सर्विस प्रोवाइडर को सूचना देकर उसको ठीक कराने का काम करते हैं. आप सब जानते हैं कि कोई भी डिवाइस है वो टेक्नोलॉजी का मामला है. कहीं कोई तकनीकी खराबी आती है तो उसको ठीक कराया जाता है. आपका मोबाइल में ही कभी-कभी इंटरनेट बंद हो जाता है. कभी हैंग करने लगता है. बहुत सारे प्रॉब्लम्स होते हैं. उस प्रॉब्लमों को दूर करने के लिए सर्विस प्रोवाइडर अपना काम करता है और साथ ही साथ कहना चाहते हैं कि ये हमारा वाई-फाई मेरे लिए आप सभी के लिए एक गर्व की बात है कि हमारा नगरपालिका परिषद पहला नगरपालिका परिषद है, जिसने फ्री वाई-फाई 3 किमी एरिया में अपनी जनता को प्रोवाइड कर रखा है और आज भी जनता उसका फायदा पर डे सैकड़ों की संख्या में लोग उसको उठा रहे हैं.

सीमित संसाधनों में सप्लाई
श्याम सुंदर केशरी ने बताया कि नगर में मिलने वाले फ्री वाईफ़ाई का सभी फायदा ले रहे हैं और बहुत सारे ट्रायल भी चल रहे हैं, जहां कई जगहों पर आप देखे होंगे रेलवे स्टेशन कहीं जो वाई-फाई सिस्टम चलता है. करोड़ों रुपए खर्च होते हैं. नगरपालिका ने अपने सीमित संसाधनों में इसको करवाया है और इसकी इसका फायदा हमारी जनता को मिल रहा है ये तो एक तरीके से रिसर्च का भी विषय है.विंध्याचल में भी यदि कहीं कोई तकनीकी खराबी आई है तो आपके माध्यम से पता चला, उसको हम ठीक कराने का काम करेंगे.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

September 20, 2026, 20:30 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘पहले लक्ष्मी, अब सरस्वती भी आ गईं’, दीपिका-रणवीर की दूसरी बेटी के जन्म पर आदित्य धर ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

Next Post

सोनभद्र. ऊपर भूसी, अंदर शराब! रजखड़ घाटी में ट्रक पलटने से तस्करी का खुलासा

Next Post

सोनभद्र. ऊपर भूसी, अंदर शराब! रजखड़ घाटी में ट्रक पलटने से तस्करी का खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.