Last Updated:
Jasmin Bhasin On Rohit Shetty: खतरों के खिलाड़ी 15 के दौरान जैस्मिन भसीन एक खतरनाक स्टंट में डर गई थीं. उनका हौसला बढ़ाने के लिए होस्ट रोहित शेट्टी खुद स्टंट जोन में उतरे और डेमो दिया. जैस्मिन ने रोहित शेट्टी को पुकीएस्ट बताते हुए खास पोस्ट शेयर की. पढ़ें पूरी खबर.
जैस्मिन भसीन( फोटो साभार-@jasminbhasin2806)
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपने स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में इस शो के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग मुंबई में पूरी हुई है. शो के खत्म होने के साथ ही जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर करके शो के होस्ट और मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी का दिल से शुक्रिया अदा किया है.
एक बेहद खतरनाक और मुश्किल स्टंट के दौरान जैस्मिन का हौसला बढ़ाने के लिए रोहित शेट्टी खुद मैदान में उतर गए थे. रोहित सर के इस केयरिंग अंदाज से इम्प्रेस होकर जैस्मिन ने उन्हें सबसे प्यारा यानी पुकीएस्ट बताया है.
मुश्किल स्टंट में डर गई थीं जैस्मिन
शो के एक हाई वोल्टेज स्टंट के दौरान जैस्मिन भसीन काफी घबरा गई थीं. वे टास्क का पहला कदम उठाने में भी हिचकिचा रही थीं. जैस्मिन को डर से जूझता देख एक्शन के किंग और शो के होस्ट रोहित शेट्टी खुद स्टंट जोन में आ गए. जैस्मिन का डर दूर करने और उन्हें इंस्पायर करने के लिए रोहित शेट्टी ने खुद उस मुश्किल टास्क को पूरा करके दिखाया. रोहित सर को खुद डेमो देते देख जैस्मिन और बाकी कंटेस्टेंट्स काफी हैरान रह गए.
पोस्ट शेयर कर हुई इमोशनल
रविवार को जैस्मिन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित शेट्टी का स्टंट करते हुए वीडियो शेयर किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि रोहित सर आप सच में सबसे प्यारे इंसान हैं. आपने हमेशा मुझे अपने डर का सामना करने के लिए इंस्पायर किया है. जैस्मिन ने आगे लिखा कि इस बार आपने सचमुच मेरे लिए झटके सहे हैं और उस पल ने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है. रोहित सर ने हमेशा मुझे सेफ और सपोर्टेड फील कराया है.
View this post on Instagram
