संवाददाता@वीरेंद्र यादव….

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने 759 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार महिला की पहचान बिटाई देवी पत्नी श्याम सुंदर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम ढोड़ी , थाना बिंधनगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) की निवासी है और वर्तमान में राजा परसवार स्थित बैगा बस्ती, थाना शक्तिनगर में रह रही थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 759 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, चौकी प्रभारी बीना उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, महिला मुख्य आरक्षी निधि, आरक्षी सत्यम कुमार सरोज और अमन सिंह शामिल रहे।
