• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सुपरस्टार की बेटी होकर भी नहीं बनीं एक्ट्रेस, इस काम से शुरू किया करियर, फिर बनीं डायरेक्टर

Admin by Admin
September 20, 2026
in मनोरंजन
0
सुपरस्टार की बेटी होकर भी नहीं बनीं एक्ट्रेस, इस काम से शुरू किया करियर, फिर बनीं डायरेक्टर


Last Updated:September 20, 2026, 04:01 IST

सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. वह ग्राफिक डिजाइनर होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं. खास बात यह है कि फिल्मी परिवार से आने के बावजूद सौंदर्या ने एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर की थी.

ख़बरें फटाफट

सुपरस्टार की बेटी होकर भी नहीं बनीं एक्ट्रेस, इस काम से शुरू किया करियरZoom

सुपरस्टार की बेटी होकर चुनी अलग राह

नई दिल्ली. सौंदर्या रजनीकांत का जन्म 20 सितंबर 1984 को चेन्नई में हुआ था. उनके पिता रजनीकांत साउथ सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं और फैंस उन्हें प्यार से ‘थलाइवा’ कहते हैं. उनकी मां का नाम लता रजनीकांत है. सौंदर्या की बड़ी बहन ऐश्वर्या रजनीकांत भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं.

फिल्मी परिवार से होने के बावजूद सौंदर्या ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग को नहीं चुना. उन्होंने ग्राफिक डिजाइनिंग से अपने करियर की शुरुआत की. वह अपने पिता रजनीकांत की फिल्मों के लिए टाइटल सीक्वेंस डिजाइन कर चुकी हैं.

पिता रजनीकांत को लेकर बनाई फिल्म

सौंदर्या धीरे-धीरे उन्होंने फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा और बतौर प्रोड्यूसर भी काम करना शुरू किया. साल 2010 में आई फिल्म ‘गोवा’ से उन्होंने बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की थी. सौंदर्या फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘ओचर पिक्चर प्रोडक्शंस’ की फाउंडर भी हैं. सौंदर्या ने बतौर डायरेक्टर भी अपनी पहचान बनाई. उन्होंने अपने पिता रजनीकांत को लेकर मोशन-कैप्चर एनिमेटेड फिल्म ‘कोचाडाइयां’ का निर्देशन किया था. यह भारत की पहली मोशन-कैप्चर 3D फिल्मों में शामिल थी. फिल्म में रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इसके बाद सौंदर्या ने ‘वेलैइल्ला पट्टाधारी 2’ यानी ‘VIP 2’ का निर्देशन किया. यह तमिल और तेलुगु में बनी एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी. इसमें धनुष और काजोल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.

पर्सनल लाइफ भी रही चर्चा में

सौंदर्या की पर्सनल लाइफ भी कई बार सुर्खियों में रही है. उन्होंने 3 सितंबर 2010 को बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार से शादी की थी. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम वेद है. हालांकि, साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद सौंदर्या ने 11 फरवरी 2019 को बिजनेसमैन विषगन वनंगमुड़ी से दूसरी शादी की. सितंबर 2022 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने.

बता दें कि सौंदर्या ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बजाय पर्दे के पीछे रहकर सिनेमा में अपनी जगह बनाई और ग्राफिक डिजाइनिंग से शुरू हुआ उनका सफर फिल्म निर्माण और निर्देशन तक पहुंचा.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 20, 2026, 04:01 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Surendra Koli: सुरेंद्र कोली के परिजनों ने फोटो डिलीट कराया, इंटरव्यू देने से किया इनकार, जांच की मांग

Next Post

एशियन गेम्स में आज 10 खेलों में हुंकार भरेगा भारत, जानें क्रिकेट सेमीफाइनल से लेकर शूटिंग तक पूरा शेड्यूल

Next Post
एशियन गेम्स में आज 10 खेलों में हुंकार भरेगा भारत, जानें क्रिकेट सेमीफाइनल से लेकर शूटिंग तक पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स में आज 10 खेलों में हुंकार भरेगा भारत, जानें क्रिकेट सेमीफाइनल से लेकर शूटिंग तक पूरा शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.