• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एशियन गेम्स में आज 10 खेलों में हुंकार भरेगा भारत, जानें क्रिकेट सेमीफाइनल से लेकर शूटिंग तक पूरा शेड्यूल

Admin by Admin
September 20, 2026
in खेल
0
एशियन गेम्स में आज 10 खेलों में हुंकार भरेगा भारत, जानें क्रिकेट सेमीफाइनल से लेकर शूटिंग तक पूरा शेड्यूल


Last Updated:September 20, 2026, 05:01 IST

India’s schedule on September 20 at Asian Games 2026: एशियन गेम्स में 20 सितंबर का दिन भारत के लिए बेहद खास रहने वाला है. संडे को भारतीय एथलीट 10 अलग-अलग खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे. क्रिकेट में महिला टीम जहां सेमीफाइनल खेलने उतरेगी, वहीं हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तैराकी और टेकबॉल में भारतीय खिलाड़ी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान संभालेंगे.

एशियन गेम्स में आज 10 खेलों में दिखेगा भारत का दम, देखें संडे का पूरा शेड्यूल Zoom

एशियाई खेलों में रविवार को 10 मोर्चों पर भारतीय शूरवीरों का हल्ला बोल, देखें पूरा शेड्यूल.

नई दिल्ली. एशियाई खेलों का रंगारंग आगाज हो चुका है. रविवार, 20 सितंबर का दिन भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महाकुंभ में भारत संडे को कुल 10 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेगा. क्रिकेट में जहां महिला टीम सेमीफाइनल का महामुकाबला खेलने उतरेगी, वहीं हॉकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भी भारतीय धुरंधर अपनी चमक बिखेरेंगे. इसके अलावा टेकबॉल, निशानेबाजी और वुशु में भारतीय एथलीटों के पास देश की झोली में सीधे पदक डालने का सुनहरा मौका होगा.

क्रिकेट के मैदान पर संडे को भारत की नजरें सीधे फाइनल पर होंगी. महिला सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी. भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा, जहां भारतीय महिला टीम जीत दर्ज कर पदक पक्का करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दूसरी ओर हॉकी के टर्फ पर भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगी. महिला पूल बी के मुकाबले में भारत का सामना उज्बेकिस्तान से सुबह 7:30 बजे होगा. वहीं, पुरुष पूल ए के मैच में भारतीय टीम इंडोनेशिया के खिलाफ सुबह 11:30 बजे मैदान में उतरेगी. दोनों ही टीमों से उम्मीद है कि वे एकतरफा जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करेंगी.

निशानेबाजी, वुशु और टेकबॉल पर नजर
20 सितंबर को भारत के लिए पदकों की पहली उम्मीद वुशु के रिंग से जगेगी. सुबह 5:30 बजे पुरुष चांगक्वान के फाइनल में सूरज सिंह मयांगलंबम अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन कर पदक पर निशाना साधेंगे. इसके बाद वुशु के सांडा मुकाबलों के अंतिम 16 में महिला 52 किग्रा वर्ग में अपर्णा का मुकाबला ईरान की सोगंद सिंकाएचेतन से दोपहर 3:10 बजे होगा. शाम 4:50 बजे पुरुष 75 किग्रा वर्ग में विक्रांत बलियान का मुकाबला ईरान के ही सोहेल मौसवी से होगा.

निशानेबाजी में महिला निशानेबाज अपनी सटीकता का लोहा मनवाने उतरेंगी. सुबह 6:15 बजे महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद की तिकड़ी पदक के लिए जोर लगाएगी. यदि ये निशानेबाज क्वालिफाई करती हैं, तो सुबह 11 बजे इसी स्पर्धा का व्यक्तिगत फाइनल भी खेला जाएगा. टेकबॉल के खेल में भारत के पास दो कांस्य पदक जीतने का मौका होगा. सुबह 6:30 बजे महिला एकल के कांस्य पदक मुकाबले में क्विम्सी डिसूजा का सामना जापान की युइना सकामोटो से होगा. इसके तुरंत बाद, सुबह 7 बजे मिश्रित युगल कांस्य पदक मुकाबले में क्विम्सी डिसूजा और मोहम्मद अनस बेग की जोड़ी वियतनाम की जोड़ी से भिड़ेगी.

टेबल टेनिस और बैडमिंटन, व्यस्त शेड्यूल में कड़ा इम्तिहान
टेबल टेनिस के खिलाड़ियों के लिए रविवार का दिन बेहद व्यस्त और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. महिला टीम ग्रुप एफ में भारत का पहला मुकाबला इंडोनेशिया से सुबह 6:30 बजे होगा, जिसके बाद दोपहर 12:30 बजे भारतीय महिलाएं सिंगापुर के खिलाफ टेबल पर उतरेंगी. वहीं पुरुष टीम ग्रुप एफ में भारत का पहला मुकाबला इंडोनेशिया से सुबह नौ बजे होगा और दोपहर तीन बजे भारतीय पुरुष टीम का सामना ईरान जैसी मजबूत टीम से होगा.

बैडमिंटन में भारत की महिला टीम अंतिम 16 के मुकाबले में सुबह 11:30 बजे कजाखस्तान की चुनौती का सामना करेगी. इस मुकाबले को जीतकर भारतीय शूरवीर अगले दौर में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे.

तैराकी, सेपकटेकरा और मार्शल आर्ट्स: भारतीय चुनौती जारी
तैराक भी अपनी गति का प्रदर्शन करेंगे. पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट-5 में आकाश मणि सुबह 7:22 बजे उतरेंगे. इसके बाद पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट-3 में उत्कर्ष पाटिल और ऋषभ दास सुबह 7:37 बजे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. मिश्रित मार्शल आर्ट्स में महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा के क्वार्टरफाइनल में सुचिका तरियाल का सामना मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा से सुबह 7:10 बजे होगा. पुरुष ट्रेडिशनल 77 किग्रा क्वार्टरफाइनल में वरुण सान्याल दोपहर दो बजे मैदान में उतरेंगे. सेपकटेकरा के पारंपरिक खेल में पुरुष टीम रेगु के प्रारंभिक ग्रुप बी में भारतीय टीम अपनी चुनौती पेश करेगी. कुल मिलाकर 20 सितंबर का रविवार भारतीय खेलों के लिए जीत, पदक और रोमांच से भरा होने वाला है.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 20, 2026, 05:01 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सुपरस्टार की बेटी होकर भी नहीं बनीं एक्ट्रेस, इस काम से शुरू किया करियर, फिर बनीं डायरेक्टर

Next Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : करियर में नई जिम्मेदारी, दिक्कतों से मुक्ति…ऐसा रहेगा आज मेष राशि वालों का दिन

Next Post
Aaj Ka Mesh Rashifal : करियर में नई जिम्मेदारी, दिक्कतों से मुक्ति…ऐसा रहेगा आज मेष राशि वालों का दिन

Aaj Ka Mesh Rashifal : करियर में नई जिम्मेदारी, दिक्कतों से मुक्ति...ऐसा रहेगा आज मेष राशि वालों का दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.