Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 20 September 2026 : मेष राशि को आज नौकरी और व्यवसाय में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अधिकारी आपके काम पर ध्यान देंगे. आवेग की बजाय शांत मन के साथ निर्णय लें. प्यार और रिश्तों में शांति बनी रहेगी. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज सूर्य का प्रभाव आत्मसम्मान और नेतृत्व की भावना को मजबूत कर सकता है. प्यार और रिश्तों में अहंकार न आने दें. खुलकर बातचीत करें. आज शुभ अंक एक और भाग्यांक नौ होगा. आज का भाग्य का प्रतिशत 81 रहेगा. शुभ दिशा उत्तर और पूर्व होगी.
Aaj Ka Mesh Rashifal 20 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों की आज जिम्मेदारी बढ़ सकती है. पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है. आज आवेग की बजाय शांत मन के साथ निर्णय लें. प्यार और रिश्तों में शांति बनी रहेगी. अविवाहित लोगों को सकारात्मक रिश्ते मिल सकते हैं. आज ऋतु शरद है. मास भाद्रपद है. पक्ष शुक्ल है. तिथि नवमी है. नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा है. योग सौभाग्य और करण बालव है. चंद्रमा आज धनु राशि में और सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे. आज सूर्योदय 5:45 मिनट पर और सूर्यास्त 5:57 मिनट पर होगा. आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:28 मिनट से लेकर 12:16 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी शुभ और मांगलिक काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 4:27 मिनट से 5:57 मिनट तक रहेगा. इस दौरान कोई भी नया काम करने से परहेज करें.
न करें ये गलती
आखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. थकान, पेट और पाचन से संबंधित समस्या हो सकती है. अधिक मसालेदार भोजन से बचें. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. सुबह सूर्य नमस्कार और हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा. प्यार और रिश्तों में अहंकार न आने दें. भावनात्मक विचारों पर खुलकर बातचीत करें. इससे संबंध बेहतर होंगे. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचित के माध्यम से सकारात्मक रिश्ते मिल सकते हैं. परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है. किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह उपयोगी रहेगी. घर में धार्मिक चर्चा या शुभ कार्य के लिए योजना बन सकती है. वाणी में संयम रखें.
आज जल्दबाजी ठीक नहीं
अखिलेश अग्रहरि कहते हैं कि आज नौकरी और व्यवसाय में नई जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है. अधिकारी आपके काम पर ध्यान देंगे. व्यवसाय में पुराने ग्राहकों और संपर्कों से लाभ मिल सकता है. नई साझेदारियां या अनुबंध से पहले शर्तों को पढ़ लें. आर्थिक स्थिति सामान्य से अच्छी रह सकती है. आय के नए मौके बनेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है. निवेश, उधार और बड़ी खरीदारी में जल्दबाजी न करें.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि कहते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक एक और भाग्यांक नौ होगा. आज का भाग्य का प्रतिशत 81 रहेगा. शुभ दिशा उत्तर और पूर्व होगी. शुभ रंग सुनहरा, नारंगी और हल्का लाल होगा. आज तांबे के लोटे में सूर्य देव को जल अर्पित करें. ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जप करें. गुड़ और गेहूं का दान करें. पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति के आशीर्वाद जरूर लें.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
