• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘धार्मिक फिल्में बनाना गलत नहीं मगर’, ‘हनुमान अंश’ की सफलता पर यशपाल शर्मा का बड़ा बयान

Admin by Admin
September 20, 2026
in मनोरंजन
0
‘धार्मिक फिल्में बनाना गलत नहीं मगर’, ‘हनुमान अंश’ की सफलता पर यशपाल शर्मा का बड़ा बयान

[ad_1]

Last Updated:September 19, 2026, 23:59 IST

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा ने ‘हनुमान अंश’ की तारीफ की. उन्होंने कहा कि धर्म पर फिल्में बननी चाहिए, मगर वे प्रोपेगैंडा या राजनीतिक एजेंडे से दूर होनी चाहिए. एक्टर का मानना है कि एक सच्चा कलाकार जाति और धर्म की सीमाओं से परे होता है. इसके साथ ही, उन्होंने युवा कलाकारों को आगे बढ़कर ऑडिशन देने की सलाह दी.

ख़बरें फटाफट

'धार्मिक फिल्में बनाना गलत नहीं मगर' 'हनुमान अंश' की सफलता पर यशपाल की दो टूकZoom

यशपाल शर्मा ने हिंदी सनेमा में कई यादगार रोल निभाए हैं. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: हरियाणा के रोहतक की सुपवा यूनिवर्सिटी में हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा शामिल हुए. अभिनेता ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए अवार्ड समारोह को लेकर कहा कि इस तरह के इवेंट आयोजित करना बहुत जरूरी है. ऐसे आयोजनों में देश-विदेश की फिल्मों के साथ-साथ हरियाणवी फिल्मों को भी दिखाया जा रहा है. इससे युवा कलाकारों को अलग-अलग तरह के सिनेमा को देखने और उससे सीखने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा के कलाकारों के लिए ऐसे मंच प्रतिभा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

यशपाल शर्मा ने कहा कि आज के समय में अवार्ड समारोह बहुत जरूरी है. ऐसा नहीं है कि हरियाणा में पहली बार कोई अवार्ड शो हो रहा है. यह पहले से ही होता आ रहा है. हाइफा का यह प्रथम वर्ष, जिसे बहुत धूमधाम के साथ सुपवा में मनाया जा रहा है. हाइफा में देश-विदेश की बहुत ही शानदार फिल्में दिखाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि यह ‘लोकल टू ग्लोबल’ की जर्नी है. हाइफा में हरियाणवी सिनेमा के साथ-साथ अन्य देशों की फिल्मों को दर्शाया जा रहा है. हालांकि, प्रथम वर्ष में कुछ कमियां रह जाती हैं, लेकिन हम हमेशा इसमें सुधार करके आगे बढ़ेंगे. बढ़िया काम करेंगे.

‘हनुमान अंश’ पर दी राय
एक्टर यशपाल शर्मा ने कहा कि फेस्टिवल को लेकर लोगों के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं में भी काफी रोमांच है. यहां पर फिल्म निर्माताओं को बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है. इसमें मास्टर क्लास भी होगी, जिसमें बॉलीवुड के लेखक-निर्देशक अश्विनी चौधरी और अखिलेंद्र मिश्रा की है. हाइफा को लेकर हम बहुत ही सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं. अभिनेता ने हरियाणवी कलाकार, सुपवा के ट्रेड कलाकार को सलाह दी कि आपके पास बहुत सारे विकल्प और मौके हैं. हर चौथे दिन ऑडिशन के लिए नोटिस जारी की जाती है. ऐसे में अगर आपको एक्टिंग में रुचि है तो ऑडिशन दीजिए. अपने टैलेंट के बूते पर आगे आइए. हाइफा के अवार्ड सेरेमनी में पहुंचे बॉलीवुड कलाकार यशपाल शर्मा ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म अपने दम पर आगे बढ़ी है और आने वाले समय में ऐसी और फिल्में बनना जरूरी है. फिल्म के अंदर क्या है, यह अहम है, लेकिन किसी भी फिल्म को साफ नीयत से बनाया जाना चाहिए और उसमें किसी तरह का एजेंडा नहीं होना चाहिए.

‘सच्चा कलाकार जाति-धर्म की सीमाओं में बंधा नहीं होता’
यशपाल शर्मा ने कहा कि धार्मिक फिल्म बनाना कोई बुरी बात नहीं है, बल्कि अच्छी बात है. लेकिन अगर किसी फिल्म में किसी विशेष एजेंडे को रखा जाता है, तो बात गलत दिशा में चली जाती है. उन्होंने कहा कि फिल्म किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं होनी चाहिए. कलाकार की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि एक सच्चा कलाकार किसी जात-पात या धर्म की सीमाओं में नहीं बंधा होता और उसके लिए सभी लोग समान होते हैं.

दिशा सालियान केस पर बयां किए जज्बात
दिशा सालियान की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती के नाम पर यशपाल शर्मा ने कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाए. उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषी और निर्दोष के बारे में स्थिति साफ होनी चाहिए.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 19, 2026, 23:59 IST



[ad_2]

Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. होटलों में चला फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान, अग्निशमन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Next Post

‘राष्ट्रवाद पर युवाओं की अटूट मुहर’ DUSU चुनाव में ABVP की बंपर जीत पर गदगद हुए सीएम योगी, राहुल गांधी पर भी बोला हमला

Next Post
‘राष्ट्रवाद पर युवाओं की अटूट मुहर’ DUSU चुनाव में ABVP की बंपर जीत पर गदगद हुए सीएम योगी, राहुल गांधी पर भी बोला हमला

'राष्ट्रवाद पर युवाओं की अटूट मुहर' DUSU चुनाव में ABVP की बंपर जीत पर गदगद हुए सीएम योगी, राहुल गांधी पर भी बोला हमला

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement