• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘राष्ट्रवाद पर युवाओं की अटूट मुहर’ DUSU चुनाव में ABVP की बंपर जीत पर गदगद हुए सीएम योगी, राहुल गांधी पर भी बोला हमला

Admin by Admin
September 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘राष्ट्रवाद पर युवाओं की अटूट मुहर’ DUSU चुनाव में ABVP की बंपर जीत पर गदगद हुए सीएम योगी, राहुल गांधी पर भी बोला हमला


Last Updated:September 19, 2026, 23:50 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शानदार जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विजयी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और छात्रों को बधाई देते हुए इसे ‘राष्ट्रवाद’ की ऐतिहासिक विजय करार दिया. उन्होंने कहा कि यह परिणाम देश के युवाओं की राष्ट्रवाद के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और गहरी आस्था का जीवंत प्रमाण है. डूसू चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत चार में से तीन केंद्रीय पदों पर परचम लहराया है, जबकि कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई का सूपड़ा साफ हो गया.

'राष्ट्रवाद पर युवाओं की अटूट मुहर' DUSU में ABVP की जीत पर गदगद CM योगीZoom

सीएम योगी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में एबीवीपी की जीत पर दी बधाई.

लखनऊ: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के शानदार प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जीत को केवल एक चुनावी कामयाबी नहीं, बल्कि देश भर के युवाओं का ‘राष्ट्रवाद’ पर गहरा भरोसा बताया है.

एबीवीपी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक विजय की सभी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.” अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि यह जीत राष्ट्रवाद के प्रति देश के युवाओं की अपार श्रद्धा और अटूट प्रतिबद्धता का सबसे बड़ा और जीवंत प्रमाण है.

डीयू के छात्रों ने चुनी सकारात्मक राजनीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान ऐसे समय आया है जब भाजपा और उससे जुड़े संगठन इस जीत को राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के मूड से जोड़कर देख रहे हैं. भाजपा नेताओं का भी कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित कैंपस में एबीवीपी की यह जीत दर्शाती है कि युवा वर्ग नकारात्मक नैरेटिव और झूठ की राजनीति को नकार कर विकास और राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक राजनीति के साथ मजबूती से खड़ा है.

चार में से तीन पदों पर लहराया भगवा परचम
घोषित चुनाव परिणामों में एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के तीनों अहम पदों पर भारी मतों से जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास ने बाजी मारी, जबकि सचिव पद पर रिया छिकारा और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने जीत हासिल की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन विजयी रहे.

विपक्षी छात्र इकाई का सूपड़ा साफ
कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) को इस चुनाव में करारा झटका लगा है. वह सेंट्रल पैनल के चारों प्रमुख पदों में से किसी पर भी खाता नहीं खोल सकी. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डूसू चुनाव के नतीजे सीधे तौर पर देश की युवा सोच को दर्शाते हैं.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

September 19, 2026, 23:50 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘धार्मिक फिल्में बनाना गलत नहीं मगर’, ‘हनुमान अंश’ की सफलता पर यशपाल शर्मा का बड़ा बयान

Next Post

5 साल बाद कमबैक करेंगी वहीदा रहमान, मनोज बाजपेयी की फिल्म में मिली एंट्री, निभाएंगी ये बड़ा किरदार

Next Post
5 साल बाद कमबैक करेंगी वहीदा रहमान, मनोज बाजपेयी की फिल्म में मिली एंट्री, निभाएंगी ये बड़ा किरदार

5 साल बाद कमबैक करेंगी वहीदा रहमान, मनोज बाजपेयी की फिल्म में मिली एंट्री, निभाएंगी ये बड़ा किरदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.