• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. होटलों में चला फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान, अग्निशमन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

JK Gupta by JK Gupta
September 19, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


Sonbhadra। जनपद मे अग्निशमन एवं आपात सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से दुद्धी तहसील क्षेत्र में होटलों की फायर सेफ्टी चेकिंग का अभियान चलाया गया। यह अभियान एडीजी, यूपी फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में संचालित किया गया।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करन सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने स्कीम नंबर-5 के तहत विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान होटल परिसरों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा इंतजामों और आग से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा गया।

Advertisement
Advertisement

अग्निशमन अधिकारियों ने होटल संचालकों को सभी फायर सेफ्टी उपकरणों को हमेशा कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए। साथ ही आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करने तथा सुरक्षा मानकों के प्रति लापरवाही न बरतने पर जोर दिया गया।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करन सिंह यादव ने कहा कि होटल जैसे सार्वजनिक परिसरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है। नियमित जांच का उद्देश्य कमियों को समय रहते दूर कराना और आग लगने की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करना है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘साहब हमें बचा लीजिए, हम बेकसूर…’ हनी ट्रैप केस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपी महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Next Post

‘धार्मिक फिल्में बनाना गलत नहीं मगर’, ‘हनुमान अंश’ की सफलता पर यशपाल शर्मा का बड़ा बयान

Next Post
‘धार्मिक फिल्में बनाना गलत नहीं मगर’, ‘हनुमान अंश’ की सफलता पर यशपाल शर्मा का बड़ा बयान

'धार्मिक फिल्में बनाना गलत नहीं मगर', 'हनुमान अंश' की सफलता पर यशपाल शर्मा का बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.