• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘साहब हमें बचा लीजिए, हम बेकसूर…’ हनी ट्रैप केस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपी महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Admin by Admin
September 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘साहब हमें बचा लीजिए, हम बेकसूर…’ हनी ट्रैप केस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपी महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा


Last Updated:September 19, 2026, 23:17 IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हनी ट्रैप गिरोह के खुलासे के लिए आयोजित पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब पकड़ी गई एक महिला आरोपी ने मीडिया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने रोते-बिलखते हुए जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. महिला ने अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है. पुलिसकर्मियों के शांत कराने के बावजूद महिला लगातार चीखती रही.

साहब बचा लीजिए, हम बेकसूर… हनी ट्रैप केस की आरोपी महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामाZoom

पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोने लगी महिला.

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर पुलिस कार्यालय में शनिवार को हनी ट्रैप गिरोह को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ. इस दौरान अचानक से अफरा-तफरी वाली स्थिति बन गई. दरअसल, हनी ट्रैप गिरोह की आरोपी महिला ने पुलिस अधिकारियों और मीडिया कैमरों के सामने रोते हुए हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. पुलिस अधिकारी जब मामले का खुलासा कर रहे थे, तभी पीछे खड़ी महिला आरोपी जोर-जोर से रोने लगी और अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाने लगी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोपी महिला ने रोते-चीखते हुए अधिकारियों से गुहार लगाई, ‘साहब हमें बचा लीजिए, हमारी और हमारे बच्चे की कोई गलती नहीं है, हमें इस मामले में जबरन फंसाया जा रहा है.’ महिला ने यह भी दावा किया कि कुछ लोग उन्हें नजीबाबाद ले गए थे और वहां उनकी जबरदस्ती वीडियो बनाई गई थी. मौके पर मौजूद महिला और पुरुष पुलिसकर्मी उसे लगातार चुप कराने और संभालने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह रो-रोकर खुद को बेकसूर बताती रही. स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों को उसे कमरे से बाहर ले जाना पड़ा.

हनी ट्रैप गिरोह में चार अन्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह भोले-भाले और संभ्रांत लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का काम करता था. पुलिस ने इस हनी ट्रैप रैकेट का पर्दाफाश करते हुए महिला के अलावा चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम मामले के खुलासे की तैयारी में थी, लेकिन महिला के इस अप्रत्याशित ड्रामे ने अधिकारियों के साथ-साथ वहां मौजूद पत्रकारों को भी हैरान कर दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के भीतर कैमरे में कैद हुआ यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और इंटरनेट यूजर्स के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कुछ लोग इसे महिला की पुलिस से बचने की सोची-समझी नौटंकी बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Bijnor,Uttar Pradesh

First Published :

September 19, 2026, 23:17 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. झाड़-फूंक व गलत उपचार में समय न गंवाएं, तत्काल पहुंचे नज़दीकी अस्पताल

Next Post

सोनभद्र. होटलों में चला फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान, अग्निशमन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Next Post

सोनभद्र. होटलों में चला फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान, अग्निशमन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.