• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. झाड़-फूंक व गलत उपचार में समय न गंवाएं, तत्काल पहुंचे नज़दीकी अस्पताल

JK Gupta by JK Gupta
September 19, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


Sonbhadra। अंतर्गतरार्ष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस-2026 के अवसर पर निर्धारित थीम “Snakebite Survivors & Rescuers: Champions for Change” के तहत शनिवार को कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी आईडीएसपी डॉ. प्रेमनाथ ने सर्पदंश से बचाव, रोकथाम तथा प्राथमिक सावधानियों की जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

डॉ. प्रेमनाथ ने बताया कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या किसी अन्य अप्रभावी उपचार में समय बर्बाद न करें और मरीज को गोल्डेन ऑवर में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं। सर्पदंश वाले स्थान को न काटें, मुंह से जहर चूसने का प्रयास न करें तथा वहां कोल्ड कंप्रेशन न लगाएं। सूजन की स्थिति को देखते हुए जूते, अंगूठी, घड़ी, आभूषण एवं तंग कपड़े तत्काल हटा दें। उन्होंने जहरीले एवं गैर-जहरीले सांपों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सांपों से बचाव के लिए बाहर निकलते समय जूते-पैंट पहनें, रात में टॉर्च या पर्याप्त रोशनी का प्रयोग करें तथा घास, फसल, पत्तियों या लकड़ी के ढेर में हाथ डालने से पहले डंडे से जांच कर लें। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. यावनीथा, श्री आशीष कुमार, जिला डाटा मैनेजर-आईडीएसपी श्री अरुण कुमार यादव, आपदा सलाहकार श्री विजय कुमार सिंह, फार्मासिस्ट सीएचसी चोपन सहित प्रशिक्षार्थी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सलमान खान का चढ़ा पारा, ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, टोपी-जैकेट उतारकर बोले- ‘कर लो ट्रोल’

Next Post

‘साहब हमें बचा लीजिए, हम बेकसूर…’ हनी ट्रैप केस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपी महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Next Post
‘साहब हमें बचा लीजिए, हम बेकसूर…’ हनी ट्रैप केस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपी महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा

'साहब हमें बचा लीजिए, हम बेकसूर…' हनी ट्रैप केस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपी महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.