संवाददाता@संदीप अग्रहरी….
— एडीओ पंचायत की अगुवाई में सफाईकर्मियों ने सार्वजनिक स्थलों से हटाया कूड़ा-कचरा, लोगों को किया जागरूक

सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को म्योरपुर कस्बे में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। एडीओ पंचायत अजय सिंह के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर जमा कूड़ा-कचरा हटाया।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर फैली गंदगी को साफ कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घरों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास कूड़ा नहीं फैलाने की अपील की गई।
अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की बुनियाद है। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। लोगों से कूड़े का उचित निस्तारण करने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया गया।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान:
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाना है। अधिकारियों ने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।