• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 150 मरीजों की जांच

JK Gupta by JK Gupta
September 19, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी….


— मोतियाबिंद से पीड़ित दर्जनों मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया


मीडिया हाउस प्रेस कार्यालय बारी, डाला में शनिवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, चित्रकूट की वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने करीब 150 मरीजों की आंखों की जांच की।

जांच के दौरान मोतियाबिंद, नाखूना और एलर्जी समेत आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच की गई। मरीजों को आवश्यकतानुसार चश्मे और आई ड्रॉप भी वितरित किए गए। वहीं, मोतियाबिंद पाए जाने पर दर्जनों मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट स्थित अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement
Advertisement

शिविर के दौरान मीडिया हाउस के अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक डॉ. एके गुप्ता ने मेडिकल टीम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए समय-समय पर मेडिकल कैंप और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

डॉ. गुप्ता ने खनन एवं औद्योगिक क्षेत्र में ट्रामा सेंटर की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि डाला क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और गंभीर घायलों को उपचार के लिए वाराणसी ले जाना पड़ता है। समय पर उपचार न मिलने के कारण कई बार रास्ते में ही मरीजों की मौत हो जाती है। उन्होंने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से डीएमएफ तथा सीएसआर फंड के माध्यम से डाला क्षेत्र में 100 बेड का इमरजेंसी ट्रामा सेंटर स्थापित कराने की मांग की।

उनका कहना है कि इससे मारकुंडी के नीचे के क्षेत्रों से लेकर ऊर्जाचल के औद्योगिक क्षेत्र तक के लोगों और श्रमिकों को लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र से सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व प्राप्त होता है, इसलिए यहां बेहतर स्वास्थ्य एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना जनहित में महत्वपूर्ण है। शिविर में डॉ. मनीष तिवारी, हंसराज यादव, सुशील मिश्रा, अभिषेक सिंह उर्फ पिंकू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

म्योरपुर. सेवा संकल्प अभियान के तहत चला स्वच्छता अभियान

Next Post

सलमान खान का चढ़ा पारा, ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, टोपी-जैकेट उतारकर बोले- ‘कर लो ट्रोल’

Next Post
सलमान खान का चढ़ा पारा, ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, टोपी-जैकेट उतारकर बोले- ‘कर लो ट्रोल’

सलमान खान का चढ़ा पारा, ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, टोपी-जैकेट उतारकर बोले- 'कर लो ट्रोल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.