• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अब स्टेट हाईवे समेत अन्य क्षेत्रों में नहीं दिखेंगे गौ वंश.. संरक्षण को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, हर नगर क्षेत्र में बनेगी कमेटी

JK Gupta by JK Gupta
September 19, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0/@विशाल टंडन…..


— डीएम ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश


Sonbhadra । जनपद में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद स्थित गौ संरक्षण केंद्र पहुंचकर गौ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें गुड़ व केले खिलाए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल में उपलब्ध चारा, राशन एवं पोषण सामग्री की स्थिति का जायजा लिया। आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, पर्याप्त चारा, पानी और पोषण की व्यवस्था लगातार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में जनपद में गौ आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जनपद में अन्य गौ आश्रय स्थल भी तैयार होंगे। जिन आश्रय स्थलों में पशुओं की संख्या अधिक है, वहां से आवश्यकता के अनुसार गौवंश को अन्य आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को अभियान चलाकर निराश्रित एवं छुट्टा घूमने वाले पशुओं को पकड़कर गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को होने वाली परेशानी को कम किया जा सके। साथ ही गौ संरक्षण केंद्र परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Views: 120
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

जय पटेल ने म्यूजिक इंडस्ट्री में रखा कदम, लॉन्च किया ब्लू जे म्यूजिक, अनूप जलोटा की आवाज में रिलीज हुई गणेश आरती

Next Post

AI की मदद से ओल्ड वर्जन फोटो तो बहुत बना ली, अब मिलिए उस दौर के दूरदर्शन हीरो से, बोले- बहुत कुछ था बदलाव

Next Post
AI की मदद से ओल्ड वर्जन फोटो तो बहुत बना ली, अब मिलिए उस दौर के दूरदर्शन हीरो से, बोले- बहुत कुछ था बदलाव

AI की मदद से ओल्ड वर्जन फोटो तो बहुत बना ली, अब मिलिए उस दौर के दूरदर्शन हीरो से, बोले- बहुत कुछ था बदलाव

Related Posts

  • सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ
  • म्योरपुर. त्योहारों से पहले म्योरपुर पुलिस अलर्ट! पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने दिए सख्त निर्देश म्योरपुर. त्योहारों से पहले म्योरपुर पुलिस अलर्ट! पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने दिए सख्त निर्देश
  • रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग
  • म्योरपुर. बिरसा मुंडा जयंती पर बिजली विभाग का एक्शन! बलियरी में लगा मेगा कैंप, 24 को मिलेगा नया कनेक्शन, एक लाख से ज्यादा की वसूली म्योरपुर. बिरसा मुंडा जयंती पर बिजली विभाग का एक्शन! बलियरी में लगा मेगा कैंप, 24 को मिलेगा नया कनेक्शन, एक लाख से ज्यादा की वसूली
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement