• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जय पटेल ने म्यूजिक इंडस्ट्री में रखा कदम, लॉन्च किया ब्लू जे म्यूजिक, अनूप जलोटा की आवाज में रिलीज हुई गणेश आरती

Admin by Admin
September 19, 2026
in मनोरंजन
0
जय पटेल ने म्यूजिक इंडस्ट्री में रखा कदम, लॉन्च किया ब्लू जे म्यूजिक, अनूप जलोटा की आवाज में रिलीज हुई गणेश आरती


Last Updated:September 19, 2026, 16:08 IST

स्वातंत्र्य वीर सावरकर फेम एक्टर जय पटेल ने अपना नया म्यूजिक लेबल ब्लू जे म्यूजिक लॉन्च किया है. इस लेबल की शुरुआत भजन सम्राट अनूप जलोटा की आवाज में श्री गणेश जी की आरती से हुई है. जानें पूरा प्रोजेक्ट.

जय पटेल ने लॉन्च किया ब्लू जे म्यूजिक, अनूप जलोटा की आवाज में रिलीज हुई आरती  Zoom

जय पटेल ने ब्लू जे म्यूजिक किया लॉन्च( फोटो साभार-youtube)

नई दिल्ली: फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में श्यामजी कृष्ण वर्मा का रोल प्ले करने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर जय पटेल ने म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री मार ली है. जय पटेल ने अपना नया म्यूजिक लेबल ब्लू जे म्यूजिक लॉन्च किया है. इस नए म्यूजिक लेबल की शुरुआत गणेश उत्सव के खास मौके पर मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा की आवाज में गाई गई श्री गणेश जी की आरती से हुई है. इस आरती को अभिषेक दुधैया ने लिखा और कंपोज किया है.

भक्ति संगीत को ग्लोबल लेवल पर ले जाने का विजन

जय पटेल का कहना है कि भारत अपनी संस्कृति और भक्ति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. वो इस समृद्ध संगीत विरासत को देश ही नहीं बल्कि विदेश के ऑडियंस तक पहुंचाना चाहते हैं. ब्लू जे म्यूजिक का असली मकसद भारतीय भक्ति संगीत को उसकी ओरिजिनल फील और सांस्कृतिक जड़ों के साथ इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाना है. इसी सोच के साथ उन्होंने अपने नए म्यूजिक लेबल की शुरुआत भक्ति गीत से करने का फैसला किया.

अनूप जलोटा की आवाज बनी पहली पसंद

अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए जय पटेल ने भजन सम्राट अनूप जलोटा को चुना. जय पटेल ने बताया कि जब वो न्यूयॉर्क से भारत आए तो उन्हें भक्ति संगीत की गहरी समझ रखने वाले एक लेजेंडरी आर्टिस्ट की तलाश थी. ऐसे में अनूप जलोटा जी उनकी पहली पसंद बने. उनकी आवाज और भक्ति संगीत की समझ का कोई मुकाबला नहीं है. अनूप जलोटा ने भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने पर खुशी जताई और कहा कि भारतीय संस्कृति को ग्लोबल लेवल पर ले जाने का यह आइडिया उन्हें बहुत इंस्पायरिंग लगा.

भगवान शिव के नीलकंठ रूप से इंस्पायर्ड है नाम

ब्लू जे म्यूजिक का नाम भगवान शिव के नीलकंठ स्वरूप से इंस्पायर्ड है. नीलकंठ रूप भक्ति, हिम्मत और कृपा का प्रतीक माना जाता है. श्री गणेश जी की आरती के साथ इस सफर की शुरुआत हो चुकी है. आने वाले दिनों में यह म्यूजिक लेबल कई और नए भजन, आरतियां और मंत्र ग्लोबल ऑडियंस के लिए लेकर आने वाला है.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

First Published :

September 19, 2026, 16:08 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Suredra Koli: ‘सुसाइड नहीं, यह मर्डर है…’ निठारी कांड के सुरेंद्र कोली की मौत पर परिजनों ने खड़े किए बड़े सवाल

Next Post

सोनभद्र. अब स्टेट हाईवे समेत अन्य क्षेत्रों में नहीं दिखेंगे गौ वंश.. संरक्षण को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, हर नगर क्षेत्र में बनेगी कमेटी

Next Post

सोनभद्र. अब स्टेट हाईवे समेत अन्य क्षेत्रों में नहीं दिखेंगे गौ वंश.. संरक्षण को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, हर नगर क्षेत्र में बनेगी कमेटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.