• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ऑस्कर 2027 में ‘गोंधल’ की ऑफिशियल एंट्री, अब डायरेक्टर ने खोले राज, कान्स में 40 फिल्में देखकर बनाई मास्टरपीस

Admin by Admin
September 19, 2026
in मनोरंजन
0
ऑस्कर 2027 में ‘गोंधल’ की ऑफिशियल एंट्री, अब डायरेक्टर ने खोले राज, कान्स में 40 फिल्में देखकर बनाई मास्टरपीस

[ad_1]

Last Updated:September 19, 2026, 11:28 IST

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2027 के लिए मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ भारत की आधिकारिक एंट्री बन चुकी है. अब निर्देशक संतोष दावखर ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है. कान्स फिल्म फेस्टिवल में 15 दिनों के भीतर 40 से अधिक फिल्में देखने के बाद संतोष ने इस मास्टरपीस को तैयार किया. गरीबी और जातिवाद से परे हटकर भारतीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को पर एक थ्रिलर मिस्ट्री के रूप में पेश किया. ‘गोंधल’ की मेकिंग के पीछे की कहानी अब हर किसी को चौंका रही है.

ख़बरें फटाफट

कान्स में 40 फिल्में देखकर बनाई 'गोंधल', डायरेक्टर ने बताई मेकिंग की कहानीZoom

ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बनी मराठी फिल्म ‘गोंधल’.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के लिए एक गर्व का पल आया है. निर्देशक संतोष दावखर की फिल्म ‘गोंधल’ को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2027 की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुना गया है. महाराष्ट्र के ग्रामीण अंचल की पृष्ठभूमि पर बनी यह थ्रिलर फिल्म सुमन नाम की एक नवविवाहित महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शादी से नाखुश है. अब इस मूवी को लेकर संतोष दावखर ने खुलकर बात की है.

आईएएनएस के साथ बातचीत में संतोष दावखर ने फिल्म को लेकर अपने नजरिए पर बात की और बताया कि शुरुआत में उन्हें इस बात को लेकर यकीन नहीं था कि दर्शक इसे कैसे लेंगे. मेरी पहली प्रायोरिटी यह थी कि मुझे यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर बनानी है. मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को कान्स समेत कई फिल्म फेस्टिवल में चुना जा चुका है. फिल्ममेकर का कहना है कि उन्होंने भारतीय सिनेमा के बारे में एक ऐसी सोच देखी जो अक्सर गरीबी और जातिवाद जैसे थीम पर फोकस करती थी.

भारत के कल्चर को सिनेमैटिक तरीके से दिखाया

संतोष दावखर ने कहा, ‘जब मैं कान्स और दूसरे इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में था, तब मुझे इंडियन फिल्मों के रिप्रजेंटेशन के बारे में पता चला और लोग कैसे सोचते हैं कि यहां की फिल्में गरीबी और जातिवाद के बारे में होती हैं और भारत में यह जरूरी मुद्दा है. इसके अलावा भारत की एक रिच विरासत है, गर्व करने वाला कल्चर भी है और मैं उस कल्चर को सिनेमैटिक तरीके से दिखाना चाहता था.’

गोंधल बनाने के लिए कान्स में देखी 40 से ज्यादा फिल्में

उन्होंने बताया कि फिल्म ‘गोंधल’ बनाते समय उन्होंने इंटरनेशनल सिनेमा और स्क्रीनराइटिंग की बहुत स्टडी की थी. उन्होंने कहा, ‘जब मैं कान्स में था, तो मैं दिन में तीन-चार फिल्में देखता था. 15 दिनों में, मैंने 40 से ज्यादा फिल्में देखी हैं और अगर आप एक इंटरनेशनल फिल्म बनाना चाहते हैं तो आपकी मेकिंग भी उसी के हिसाब से होनी चाहिए.’

फिल्म बनाने के लिए की खूब रिसर्च

संतोष दावखर ने आगे बताया कि स्क्रीनप्ले पर भी काफी रिसर्च की गई, जिसका मकसद एक थ्रिलर मिस्ट्री को आसान और आसान तरीके से पेश करना था. उन्होंने कहा, ‘मैंने इस पर बहुत रिसर्च की, स्क्रीनप्ले पर भी बहुत रिसर्च की है और मैंने लोगों को बहुत ही आसान तरीके से एक थ्रिलर मिस्ट्री दी है. इसके साथ ही, मैंने रीति-रिवाजों की रिचनेस भी दी है.’

‘गोंधल’ फिल्म की स्टारकास्ट

बताते चलें कि फिल्म गोंधल में मिस्ट्री और थ्रिलर एलिमेंट्स को इंडियन रीति-रिवाजों और कल्चरल ट्रेडिशन की रिचनेस के साथ मिलाया गया है. फिल्म में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निषाद भोईर, अनुज प्रभु, सुरेश विश्वकर्मा और विट्ठल काले हैं.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 19, 2026, 11:28 IST



[ad_2]

Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

यूपी में कपड़ा उद्योग को नई रफ्तार, 5 जिलों में बनेंगे संत कबीर टेक्सटाइल पार्क, जानें क्या है पूरा प्लान

Next Post

Asian Games: ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले बदला भारतीय दल का ध्वजवाहक, तेजिंदर तूर की जगह पवन सहरावत करेंगे अगुवाई

Next Post
Asian Games: ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले बदला भारतीय दल का ध्वजवाहक, तेजिंदर तूर की जगह पवन सहरावत करेंगे अगुवाई

Asian Games: ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले बदला भारतीय दल का ध्वजवाहक, तेजिंदर तूर की जगह पवन सहरावत करेंगे अगुवाई

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement