• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Asian Games: ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले बदला भारतीय दल का ध्वजवाहक, तेजिंदर तूर की जगह पवन सहरावत करेंगे अगुवाई

Admin by Admin
September 19, 2026
in खेल
0
Asian Games: ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले बदला भारतीय दल का ध्वजवाहक, तेजिंदर तूर की जगह पवन सहरावत करेंगे अगुवाई


Last Updated:September 19, 2026, 10:00 IST

एशियन गेम्स 2026 की आज से आधिकारिक शुरुआत हो रही है, लेकिन ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले भारतीय दल का ध्वजवाहक बदल गया है. पहले निशानेबाज मनु भाकर के साथ शॉट पुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर भारतीय दल के ध्वजवाहक थे, लेकिन किट नहीं होने के कारण अब मनु के साथ पवन सहरावत ध्वजवाहक बने हैं.

एशियन गेम्स में बदला भारत का ध्वजवाहक, तूर की जगह पवन सहरावत करेंगे अगुवाईZoom

पवन सहरावत होंगे भारत के ध्वजवाहक

नई दिल्ली: जापान के नागोया एशियन गेम्स के ओपनिंग सेरेमनी से पहले भारतीय दल में एक बड़ा फेरबदल हुआ है. एशियन गेम्स 2026 की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो रही है. इस मल्टी इवेंट में अलग-अलग ऐशियाई देशों के 17 हजार से ज्यादा एथलीट नागोया पहुंचे हैं. एशियन गेम्स के शुरू होने से पहले एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी देशों के दल ध्वजवाहक के साथ मार्च करेंगे.

हालांकि, इस इवेंट से पहले भारतीय दल का ध्वजवाहक बदल गया है. पहले से तय किए कार्यक्रम के मुताबिक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर और शॉट पुट के चैंपियन तेजिंदर पाल सिंह तूर ध्वजवाहक के रूप में भारतीय दल की अगुवाई करते, लेकिन अब कबड्डी प्लेयर पवन सहरावत तूर की जगह लेंगे.

ध्वजवाहक कार्यक्र से क्यों हटे तेजिंदर तूर?

शॉट पुट के एथलीट तूर के पास इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए औपचारिक किट नहीं है जिसके कारण उनकी जगह सहरावत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई. इस समारोह के दौरान राष्ट्रीय दल का नेतृत्व करने में तूर को निशानेबाज मनु भाकर का साथ देना था. भारत के दल प्रमुख सहदेव यादव ने पीटीआई को बताया कि पिछले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के सदस्य रहे 30 वर्षीय सहरावत अब तूर की जगह लेंगे.

तेजिंदर तूर ने पूरे मामले पर क्या कहा है?

तूर ने पीटीआई को बताया, ‘‘मुझे बताया गया है कि मेरी औपचारिक किट दोपहर तीन बजे (नागोया) हवाई अड्डे पर पहुंचेगी. हवाई अड्डे से अपनी किट लेने के बाद समय पर उद्घाटन समारोह स्थल पर पहुंचना बहुत मुश्किल होगा. इसलिए, मैंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को बता दिया है कि मैं उद्घाटन समारोह में नहीं आ रहा हूं.’’

एथलीट को हो रही है जापान में भारी समस्या

बता दें कि एशियन गेम्स  के लिए जापान पहुंचे कई एथलीटों ने यहां के व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं. खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. इसके अलावा एथलीटों को ठहरने की अच्छी सुविधा भी नहीं दी गई है, जिसके कारण बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 19, 2026, 10:00 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

ऑस्कर 2027 में ‘गोंधल’ की ऑफिशियल एंट्री, अब डायरेक्टर ने खोले राज, कान्स में 40 फिल्में देखकर बनाई मास्टरपीस

Next Post

बीजपुर. अजय चतुर्वेदी कक्का को चन्द्रा साहित्य सौरभ सम्मान मिला

Next Post

बीजपुर. अजय चतुर्वेदी कक्का को चन्द्रा साहित्य सौरभ सम्मान मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.