• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Live : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

Admin by Admin
September 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Live : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

[ad_1]

कंगना रनौत के खिलाफ रिवीजन दाखिल, जिला जज कोर्ट में आज सुनवाई
मंडी सांसद कंगना रनौत से जुड़े मामले में जिला जज कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया गया है. इसमें स्पेशल कोर्ट MP-MLA के 4 अगस्त 2026 के आदेश को चुनौती दी गई है. मामले में वादी पक्ष के अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा आज कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे. वादी पक्ष ने 6 जून को दाखिल प्रार्थना पत्र पर पुलिस की कथित अधूरी आख्या को लेकर सवाल उठाए हैं. आरोप है कि पुलिस ने कंगना रनौत का बयान दर्ज करने के बजाय उनके अधिवक्ता के बयान के आधार पर रिपोर्ट लगा दी. इससे पहले स्पेशल कोर्ट MP-MLA के न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह ने प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया था.

लखनऊ में NSG-UP ATS की मॉक ड्रिल, आतंकी हमले पर रिस्पॉन्स टाइम की परखी तैयारी
आतंकी हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए लखनऊ में NSG, यूपी ATS और लखनऊ पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त मॉक ड्रिल की. यह अभ्यास 16, 17 और 18 सितंबर को शहर के प्रमुख सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों, रिहायशी इलाकों और अस्पतालों में किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस और केंद्रीय बलों की तैयारियों का जायजा लिया गया. खास तौर पर आतंकी हमले की स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम कम करने, ट्रैफिक व्यवस्था संभालने, एंबुलेंस की त्वरित उपलब्धता और अस्पतालों की इमरजेंसी तैयारी को परखा गया. अधिकारियों ने अलग-अलग परिस्थितियों में सुरक्षा बलों और संबंधित विभागों के बीच तालमेल की भी जांच की.

अमौसी एयरपोर्ट पर SGST की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख के iPhone-MacBook जब्त
अमौसी एयरपोर्ट पर SGST ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपये कीमत के iPhone और MacBook जब्त किए हैं. यह माल अहमदाबाद से बिना बिल और ई-वे बिल के लखनऊ लाया जा रहा था. जांच के दौरान व्यापारी से माल का स्वामित्व स्वीकार कराया गया, जिसके बाद 14.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर मनोज कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुई. सहायक आयुक्त आशीष कुमार और राज्य कर अधिकारी संतोष कुमार ने जुर्माने की रकम जमा कराई. इससे पहले भी SGST ने बसों के जरिए बिना बिल लाए गए मोबाइल पार्ट्स पर 5.66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. मुंबई से बिना बिल लाया गया माल भी लखनऊ में पकड़ा गया. विभाग की ओर से बिना बिल के माल पर अर्थदंड वसूली की कार्रवाई जारी है.

5 दिन लॉकअप में रखने के आरोप में मेजा थाना प्रभारी और विवेचक सस्पेंड, हाईकोर्ट पहुंचा था मामला
प्रयागराज: मेजा थाने में कथित बांग्लादेशी डॉक्टर को पांच दिन तक लॉकअप में रखने के आरोप में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शुक्ला और विवेचक इंस्पेक्टर कमलेश यादव को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने विभागीय जांच के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है. आरोप है कि डॉक्टर कमलेश विश्वास उर्फ सुजल को 15 अगस्त को हिरासत में लिया गया, लेकिन 19 अगस्त को गिरफ्तारी दिखाकर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया. डॉक्टर के पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा था. इसके बाद एसीपी मेजा से मामले की जांच कराई गई. जांच में थाना प्रभारी और विवेचक प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए. इसके बाद दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई है. डॉक्टर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने और बांग्लादेशी नागरिक होने के आरोप भी लगाए गए थे. पुलिस अब उनकी नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है.

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, iPhone में सेंध का शक
प्रयागराज: बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष और कौशांबी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गईं. आरोप है कि साइबर ठगों ने उनके मोबाइल में सेंध लगाकर करीब 1 लाख 55 हजार रुपये यूपीआई के जरिए निकाल लिए. जानकारी के मुताबिक, 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच उनके यूबीआई धूमनगंज शाखा के बैंक खाते से कई बार अनाधिकृत लेनदेन हुआ. पूजा पाल ने आशंका जताई है कि किसी अनधिकृत व्यक्ति ने उनके iPhone में प्रवेश कर यूपीआई के जरिए बिना अनुमति रकम निकाली. मामले में धूमनगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अब यूपीआई लेनदेन, UTR और ट्रांजैक्शन आईडी के साथ बैंकिंग और यूपीआई की अनधिकृत पहुंच की जांच कर रही है. मोबाइल में मौजूद निजी और महत्वपूर्ण डेटा के एक्सेस या लीक होने की आशंका भी जताई गई है.

प्रयागराज में BJP की दो दिवसीय बैठक, 2027 चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठन को धार देना शुरू कर दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 21 और 22 सितंबर को प्रयागराज में रहेंगे. इस दौरान काशी क्षेत्र की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन होगा. बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश सह प्रभारी और काशी क्षेत्र के प्रभारी-सह प्रभारी भी शामिल होंगे. प्रयागराज महानगर में होने वाली बैठक में काशी क्षेत्र के 16 जिलों के जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत व नगर पालिका अध्यक्ष समेत पूर्व जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे.

दुबग्गा बाईपास पर डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, धू-धूकर जली
लखनऊ के दुबग्गा बाईपास पर शनिवार को हादसे के बाद रोडवेज बस में आग लग गई. बताया जा रहा है कि बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग भड़क उठी. हादसे के वक्त बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे. आग लगते ही दोनों सुरक्षित बाहर निकल गए. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस जलकर राख हो गई. मामला दुबग्गा थाना क्षेत्र का है.

दो दिन से लापता 12 वर्षीय किशोर का तालाब में मिला शव, गांव में मची सनसनी
बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर गंगा उर्फ सराय में घर से दो दिन पहले लापता हुए 12 वर्षीय किशोर का शव तालाब में मिला. शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दो दिन पहले किशोर की गुमशुदगी दर्ज की थी. अब तालाब से शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

घर में खाना खा रहे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के ख्वाजा फिरोज में देर रात घर में बैठे खाना खा रहे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया. आरोप है कि पड़ोसी शीबू खान ने घर में घुसकर नीरज त्रिवेदी पर कई बार चाकू से वार किए. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले भी नीरज को घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी. हमले में नीरज त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें गठित की हैं और मामले की जांच की जा रही है.

फास्ट फूड और रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई, 233 प्रतिष्ठानों की जांच; फंगस-चूहे से लेकर एक्सपायर्ड नॉनवेज तक मिला
लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फास्ट फूड चेन, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ा जांच अभियान चलाया. 152 टीमों ने कुल 233 प्रतिष्ठानों की जांच की. इस दौरान कमियां मिलने पर 163 सुधार नोटिस जारी किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं वाले प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस निलंबन और बंद कराने की कार्रवाई शुरू की गई. लखनऊ में 52 टीमों ने 78 प्रतिष्ठानों की जांच की. यहां 42 सुधार नोटिस दिए गए. कई जगह स्वच्छता, ड्रेनेज, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और कच्चे-पके भोजन को अलग रखने में खामियां मिलीं. कुछ प्रतिष्ठानों में फंगस, दुर्गंध, ग्रेवी कंटेमिनेशन और वाटर लॉगिंग जैसी गंभीर कमियां भी सामने आईं. नोएडा में 57 टीमों ने 71 प्रतिष्ठानों की जांच कर 42 नोटिस जारी किए. यहां रसोई में फंगस, चूहों की मौजूदगी, गंदगी और एक्सपायर्ड नॉनवेज मिलने की बात सामने आई. 13 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू की गई है. वहीं, गोरखपुर में 43 टीमों ने 84 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और 79 सुधार नोटिस जारी किए.

सर्राफा दुकानदार को बातों में उलझाकर लाखों की ठगी, सोने के आभूषण लेकर फरार हुआ ठग
बिजनौर: थाना नगीना क्षेत्र के सरायमीर में एक सर्राफा दुकानदार से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ठग दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 4 से 5 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

अलीगंज में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी का आरोप
लखनऊ: अलीगंज में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है. मौके से कॉल सेंटर में काम करने वाले 12 युवक और 4 युवतियों को हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी की जा रही थी. पुलिस ने कॉल सेंटर से ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और दस्तावेज भी बरामद किए हैं. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क और ठगी की रकम के बारे में जानकारी जुटा रही है.

गोरखपुर में विनोद तावड़े ने संजय निषाद से की मुलाकात, संगठन और आगामी रणनीति पर चर्चा
गोरखपुर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने गोरखपुर स्थित निषाद पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद से मुलाकात की. बैठक के दौरान भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय भी मौजूद रहे. मुलाकात में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई. भाजपा और निषाद पार्टी के बीच समन्वय से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया. विनोद तावड़े इन दिनों गोरखपुर दौरे पर हैं और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं.

18 दिन से लापता पप्पू नबी की बोरे में बंद लाश मिली, पत्नी पर प्रेमी संग हत्या का आरोप
बरेली: भुता थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव में 18 दिन से लापता करीब 60 वर्षीय पप्पू नबी की बोरे में बंद लाश मिलने से सनसनी फैल गई. शव मिर्जापुर रोड किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया. पप्पू 11 सितंबर से लापता थे, जबकि उनकी पत्नी नरगिस ने 15 सितंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक, जांच में पत्नी नरगिस के 25 वर्षीय रियाज उर्फ राजा के साथ प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. आरोप है कि नरगिस ने रियाज के साथ मिलकर पप्पू की हत्या की और शव को बोरे में बंद कर झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

₹1.38 लाख में महिला को बेचकर हरियाणा में कराई जबरन शादी, मध्यस्थकर्ता गिरफ्तार

बांदा: मानव तस्करी से जुड़े मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मध्यस्थकर्ता को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान प्रेमचन्दर पुत्र लल्लू के रूप में हुई है, जो बबेरू थाना क्षेत्र के सोनहुली गांव का रहने वाला है. चित्रकूट निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि परिजनों ने उसे 1.38 लाख रुपये में हरियाणा के एक व्यक्ति को बेच दिया और जबरन शादी करा दी. पीड़िता का आरोप है कि पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसकी दूसरी शादी कराई गई. इस मामले में हरियाणा निवासी कृष्ण कुमार समेत तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं. अब पुलिस मानव तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क और उसकी कड़ियों की जांच कर रही है. मामला बबेरू थाना क्षेत्र के सोनहुली गांव का है.

लखनऊ में पार्किंग शुल्क के बड़े अंतर पर हाईकोर्ट सख्त, LDA से मांगा जवाब

लखनऊ: राजधानी में दोपहिया वाहनों की पार्किंग फीस में भारी अंतर के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से जवाब मांगा है. कोर्ट ने पूछा है कि पार्किंग शुल्क, खासकर मासिक शुल्क तय करने के लिए LDA किन मानकों और आधारों को अपनाता है. जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान याची ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के पास LDA की पार्किंग में दोपहिया वाहन का मासिक शुल्क 250 रुपये लिया जा रहा है, जबकि फिनिक्स मॉल में इसी तरह की पार्किंग के लिए 300 रुपये प्रतिमाह शुल्क है. वहीं, याचिका में संबंधित एक अन्य पार्किंग स्थल का मासिक शुल्क 1,200 रुपये निर्धारित किए जाने पर सवाल उठाया गया है. याची ने पार्किंग शुल्क में इतने बड़े अंतर को लेकर तर्कसंगत आधार पर सवाल उठाया है. हाईकोर्ट ने LDA को प्रति शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी.

[ad_2]

Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सोनभद्र में जिला स्तरीय खेल चयन/ट्रायल की तिथियां घोषित

Next Post

‘बेटा, अभी तो तेरा करियर शुरू हुआ है’, अमिताभ बच्चन-रेखा पर क्या बोल गए भुवन बाम? मुकेश छाबड़ा ने दे दी वॉर्निंग

Next Post
‘बेटा, अभी तो तेरा करियर शुरू हुआ है’, अमिताभ बच्चन-रेखा पर क्या बोल गए भुवन बाम? मुकेश छाबड़ा ने दे दी वॉर्निंग

'बेटा, अभी तो तेरा करियर शुरू हुआ है', अमिताभ बच्चन-रेखा पर क्या बोल गए भुवन बाम? मुकेश छाबड़ा ने दे दी वॉर्निंग

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement