Last Updated:
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में भुवन बाम पैनलिस्ट बनकर शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन और रेखा के पुराने रिश्ते पर कुछ ऐसा बोला दिया, जिसके बाद बगल में बैठे कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उन्हें तुरंत उन्हें टोका और वॉर्निंग दे डाली. उन्होंने सबके सामने भुवन से कहा कि बेटा अभी तो तुम्हारा फिल्मी करियर शुरू हुआ है. मजेदार नोकझोंक का यह वीडियो वायरल हो रहा है.
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पैनलिस्ट बनकर पहुंचे भुवन बाम.
नई दिल्ली. कॉमेडियन समय रैना का मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. इसके हालिया एपिसोड में जबर्दस्त ड्रामा देखने को मिला. बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और मशहूर कंटेंट क्रिएटर-एक्टर भुवन बाम बतौर जज शामिल हुए. शो के दौरान भुवन बाम ने अमिताभ बच्चन और रेखा पर कुछ ऐसा कह दिया कि मुकेश छाबड़ा ने उन्हें सरेआम चेतावनी दे डाली.
पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब प्रतीक भारद्वाज नाम के एक कंटेस्टेंट ने मंच पर अमिताभ बच्चन की शानदार मिमिक्री की. प्रतीक की एक्टिंग से प्रभावित होकर भुवन बाम ने चुटकी लेते हुए पूछा-‘आपके टैलेंट की कोई रेखा है?’. भुवन का इशारा सीधे तौर पर बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा और अमिताभ बच्चन के पुराने अफेयर की चर्चाओं की तरफ था. यह पंच सुनते ही पूरा माहौल ठहाकों और सीटियों से गूंज उठा.
मुकेश छाबड़ा ने भुवन बाम को दे दी वॉर्निंग
मगर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को यह मजाक कुछ खास रास नहीं आया. उन्होंने तुरंत भुवन को रोकते हुए मजाकिया भरे अंदाज में कहा कि ‘बेटा, तेरा अभी तो फिल्म करियर शुरू हुआ है मेरी जान’. उनका इशारा साफ था कि बॉलीवुड के महानायक से जुड़ा ऐसा मजाक भुवन के फिल्मी करियर पर भारी पड़ सकता है. मुकेश छाबड़ा की इस चेतावनी पर बिना घबराए भुवन बाम ने भी हाजिरजवाबी दिखाई और हंसते हुए बोले कि मैं इंडिपेंडेंट भी सही हूं. दोनों के बीच हुई इस मजेदार नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
अमिताभ बच्चन और रेखा ने साथ में की कई फिल्में
रेखा ने अमिताभ बच्चन के लिए कबूला था प्यार
रेखा ने कहा, ‘बिल्कुल. यह तो बहुत ही बेतुका सवाल है. मुझे आज तक ऐसा कोई मर्द, औरत या बच्चा नहीं मिला जो उनसे पूरी शिद्दत और दीवानगी के साथ प्यार न करता हो. तो फिर सिर्फ मुझे ही अलग क्यों देखा जाए? मैं किस बात से इंकार करूं? क्या मैं उनसे प्यार नहीं करती? बेशक करती हूं. दुनियाभर का प्यार एक तरफ रख लीजिए और उसमें थोड़ा और जोड़ दीजिए, मैं उस इंसान के लिए उतना प्यार महसूस करती हूं.’
अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से रचाई शादी
अमिताभ बच्चन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 3 जून 1973 को जया बच्चन से शादी रचाई थी. दोनों की पहली मुलाकात ऋषिकेश मुखर्जी की 1971 में आई फिल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर हुई थी. पांच दशकों से अधिक समय से यह जोड़ी हर मोड़ पर एक-दूसरे के साथ खड़ी है. अमिताभ और जया के दो बच्चे हैं- श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन. इसके अलावा अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली नंदा और आराध्या बच्चन के बिग बी दादा-नाना बन चुके हैं.
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें

