• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हनुमान अंश’ पर नहीं रुक रही नीम करोली बाबा की कृपा, 43वें दिन ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा, सुपर से ऊपर हुई टोटल कमाई

Admin by Admin
September 19, 2026
in मनोरंजन
0
‘हनुमान अंश’ पर नहीं रुक रही नीम करोली बाबा की कृपा, 43वें दिन ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा, सुपर से ऊपर हुई टोटल कमाई


Last Updated:September 19, 2026, 08:22 IST

नीम करोली बाबा के आशीर्वाद और दर्शकों के प्यार के दम पर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 43वें दिन भी फिल्म ने दमदार कलेक्शन कर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के तीसरे शुक्रवार के आंकड़े को पछाड़ दिया है. भारत में ‘हनुमान अंश’ अब 250 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ के आंकड़े को पहले ही पार चुका है.

नई दिल्ली. नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. सातवें हफ्ते में एंटर करते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाया और अब तक यह मूवी भारत में 250 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है. कमाल की बात है कि ‘हनुमान अंश’ ने 43वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ज्यादा बिजनेस किया है. जानिए दोनों फिल्मों ने अब तक भारत में कितना बिजनेस कर लिया है.

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा सिनेमाघरों में सातवें हफ्ते भी कायम है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 43वें दिन भी फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया है. देशभर में 6,462 शोज के साथ फिल्म ने 18 फीसदी प्रतिशत की कुल ऑक्यूपेंसी दर्ज की. (फोटो साभार: Sacnilk)

कमाई के ताजा आंकड़ों के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल कलेक्शन 248.38 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, अगर भारत में ग्रोस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा अब 293.30 करोड़ हो चुका है. 42वें दिन फिल्म ने 9,160 शोज से 6.25 करोड़ का बिजनेस किया था. उसकी तुलना में 43वें दिन कलेक्शन में महज 20 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिली है. दिलचस्प बात है कि फिल्म ने छठवें हफ्ते में ही 80.25 करोड़ का भारी-भरकम बिजनेस करके हर किसी को हैरान कर दिया. (फोटो साभार: Sacnilk)

Add News18 as
Preferred Source on Google

विदेशों में भी नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी ‘हनुमान अंश’ का डंका बज रहा है. 43वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल ओवरसीज बिजनेस 23 करोड़ हो गया है. भारत और ओवरसीज कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 316.30 करोड़ रुपये हो चुका है. (फोटो साभार: Sacnilk)

पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. दूसरे हफ्ते के आखिरी दिन यानी दूसरे गुरुवार को भी फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 14वें दिन भारत में 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि, 15वें दिन फिल्म की कम कमाई हुई है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने दूसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया. (फोटो साभार: Sacnilk)

इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 206.20 करोड़ के पार पहुंच गया है. शुक्रवार को 4,112 शोज के साथ फिल्म की ऑक्यूपेंसी 17 प्रतिशत दर्ज की गई. हालांकि, वीकडेज के कारण कमाई में गिरावट आई है, लेकिन अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वीकेंड पर इसमें कितना उछाल आता है. (फोटो साभार: Sacnilk)

फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की थी. फिर शनिवार को 32 करोड़ और रविवार को 36 करोड़ छापते हुए अपने पहले हफ्ते में ही 148.45 करोड़ का भारी-भरकम बिजनेस कर लिया था. दूसरे हफ्ते की शुरुआत (शुक्रवार) में फिल्म की कमाई थोड़ी घटकर 9.50 करोड़ पर आ गई थी. (फोटो साभार: Sacnilk)

मगर वीकेंड आते ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से रफ्तार पकड़ी और दूसरे शनिवार को 13.50 करोड़ और रविवार को 13.25 करोड़ का बिजनेस कर दिखाया. 11वें दिन से इस फिल्म की कमाई घटने लगी और अब तक यह मूवी सिंगल डिजिट में बिजनेस कर रही है. दिलचस्प बात है कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. (फोटो साभार: Sacnilk)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 19, 2026, 08:22 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

20 साल से सिर्फ आश्वासन.. अब मुगलसराय के फल-सब्जी कारोबारी धरने पर बैठे, रखीं 3 बड़ी मांगें

Next Post

एशियन गेम्स में महा-किचन… 80 शेफ और 450 व्यंजन, एक दिन में खप रहे 60 हजार केले और 2 टन चिकन

Next Post
एशियन गेम्स में महा-किचन… 80 शेफ और 450 व्यंजन, एक दिन में खप रहे 60 हजार केले और 2 टन चिकन

एशियन गेम्स में महा-किचन... 80 शेफ और 450 व्यंजन, एक दिन में खप रहे 60 हजार केले और 2 टन चिकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.