• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रणवीर सिंह का हाथ थाम सिद्धिविनायक पहुंचीं मॉम-टू-बी दीपिका पादुकोण, बप्पा के दरबार में टेका माथा, लिया आशीर्वाद

Admin by Admin
September 19, 2026
in मनोरंजन
0
रणवीर सिंह का हाथ थाम सिद्धिविनायक पहुंचीं मॉम-टू-बी दीपिका पादुकोण, बप्पा के दरबार में टेका माथा, लिया आशीर्वाद


Last Updated:September 18, 2026, 16:23 IST

Deepika Padukone arrived at Siddhivinayak: बेटी दुआ के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी जिंदगी के एक और खास पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं. दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों के बीच दोनों शुक्रवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. इस बार उनके साथ रणवीर के माता-पिता भी थे. दिलचस्प बात है कि सितंबर 2024 में भी दीपिका-रणवीर ने दुआ के जन्म से पहले इसी मंदिर में माथा टेका था. सोशल मीडिया पर दीपिका का वीडियो वायरल हो रहा है.

रणवीर सिंह का हाथ थाम सिद्धिविनायक पहुंचीं मॉम-टू-बी दीपिका, लिया आशीर्वाद Zoom

दीपिका पादुकोण जल्द दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों का इंतजार है. कपल के घर में एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं. दीपिका पादुकोण जल्द फिर से मम्मी बनने वाली हैं. प्रेग्नेंसी के बीच कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लिया. शुक्रवार को दोनों पारंपरिक अंदाज में मंदिर पहुंचे. इस दौरान रणवीर के माता-पिता भी उनके साथ नजर आए. इससे पहले सितंबर 2024 में भी यह कपल सिद्धिविनायक मंदिर गया था, जब दीपिका अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ के साथ प्रेग्नेंट थीं. अब एक बार फिर दूसरे बच्चे के आगमन से पहले दोनों ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया.

मंदिर के बाहर कपल की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई. भारी सिक्योरिटी के बीच दीपिका और रणवीर ने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया. सोशल मीडिया पर अब कपल की फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं.

ट्रेडिशनल लुक में नजर आया कपल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों भारतीय पारंपरिक परिधान में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. इस दौरान रणवीर सिंह ने पर्पल कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था, जबकि प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाले रंग-बिरंगा सूट पहना कैरी किया. उन्होंने बालों में गजरा लगा रखा था. साथ में ये जोड़ी हर बार की तरह बेहद प्यारी लग रही थी. इस दौरान रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी और मां अंजू भवनानी भी उनके साथ मौजूद रहे.

View this post on Instagram





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘मन कर रहा सुसाइड कर लूं…’, लखनऊ हिट एंड रन की पीड़िता रोते हुए बोली, शाहनवाज के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की मांग

Next Post

ग्रेटर नोएडा में GNIOT कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का Video Viral

Next Post
ग्रेटर नोएडा में GNIOT कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का Video Viral

ग्रेटर नोएडा में GNIOT कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का Video Viral

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.