• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा में GNIOT कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का Video Viral

Admin by Admin
September 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
ग्रेटर नोएडा में GNIOT कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का Video Viral


Last Updated:September 18, 2026, 23:31 IST

Greater Noida College Fight: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित GNIOT कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ. मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने लगे. इस खौफनाक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र एक-दूसरे को जानवरों की तरह पीटते नजर आ रहे हैं. दिनदहाड़े हुई इस घटना से कॉलेज के बाहर भारी अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ग्रेटर नोएडा में GNIOT कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच जमकर चले लात-घूंसेZoom

ग्रेटर नोएडा में दो छात्रों के गुट में जमकर मारपीट

Greater Noida College Student fight Video: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्थित GNIOT कॉलेज के ठीक बाहर छात्रों के दो गुटों में भयंकर मारपीट हो गई. सड़क पर सरेआम हुई इस गुंडागर्दी ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ छात्र बीच सड़क पर एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए हैं. वीडियो में छात्रों के दो गुट आपस में बुरी तरह भिड़ते नजर आ रहे हैं, जहां वे एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं. कुछ छात्र जमीन पर गिरे हुए हैं और उन्हें बुरी तरह पीटा जा रहा है, जबकि आसपास खड़ी गाड़ियों और स्कूल बस के बीच यह पूरा हंगामा चलता रहा. सड़क पर सरेआम हो रही इस मारपीट और चीख-पुकार के कारण कॉलेज के बाहर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मामूली विवाद ने लिया विकराल रूप
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि नौबत हाथापाई और डंडे चलने तक पहुंच गई. घटना के दौरान सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन बेकाबू छात्रों को देखकर किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की.

पुलिस जांच में जुटी
यह पूरी घटना ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र की है. सोशल मीडिया पर मारपीट का यह वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है. नॉलेज पार्क पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले हुड़दंगी छात्रों की पहचान करने में जुटी है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 18, 2026, 23:31 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

रणवीर सिंह का हाथ थाम सिद्धिविनायक पहुंचीं मॉम-टू-बी दीपिका पादुकोण, बप्पा के दरबार में टेका माथा, लिया आशीर्वाद

Next Post

ऑस्कर की रेस से क्यों बाहर हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’? जूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताई वजह- ‘सिर्फ 4 वोट मिले थे’

Next Post
ऑस्कर की रेस से क्यों बाहर हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’? जूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताई वजह- ‘सिर्फ 4 वोट मिले थे’

ऑस्कर की रेस से क्यों बाहर हुई रणवीर सिंह की 'धुरंधर'? जूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताई वजह- 'सिर्फ 4 वोट मिले थे'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.