• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सेवा संकल्प अभियान के तहत खाद्य एवं रसद विभाग ने जलाया ‘आशीर्वाद का दिया’

JK Gupta by JK Gupta
September 18, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला पूर्ति कार्यालय की सहभागिता से जनपद की उचित दर (राशन) की दुकानों पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही देर शाम ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के प्रथम दिन उचित दर विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानों की साफ-सफाई की गई। राशन रखने वाले स्थानों को भी व्यवस्थित एवं स्वच्छ किया गया। इसके बाद शाम को राशन की दुकानों पर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर उन्हें रोशन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण की भावना का संदेश दिया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी सोनभद्र ध्रुव गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोटेदारों ने राशन लेने पहुंचे लाभार्थियों को खाद्य एवं रसद विभाग तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और राशन वितरण व्यवस्था के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विनोद पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था में तकनीकी एवं प्रशासनिक बदलावों का भी उल्लेख किया।

जिला पूर्ति कार्यालय की सहभागिता में आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के दौरान उचित दर विक्रेताओं और लाभार्थियों की भागीदारी रही।

Previous Post

रूमर्ड बॉयफ्रेंड अमोल पाराशर के बर्थडे पर कोंकणा का खास पोस्ट, फैंस ने किया सवाल- ‘रिश्ता हार्ड लॉन्च हो गया?’

Next Post

पंजाब के भक्त ने बांके बिहारी को पिछले साल किये 2.5 करोड़ दान, हर साल 10% बढ़ाते हैं हिस्सा, ठाकुर जी को बनाया है अपना बिजनेस पार्टनर

Next Post
पंजाब के भक्त ने बांके बिहारी को पिछले साल किये 2.5 करोड़ दान, हर साल 10% बढ़ाते हैं हिस्सा, ठाकुर जी को बनाया है अपना बिजनेस पार्टनर

पंजाब के भक्त ने बांके बिहारी को पिछले साल किये 2.5 करोड़ दान, हर साल 10% बढ़ाते हैं हिस्सा, ठाकुर जी को बनाया है अपना बिजनेस पार्टनर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.