• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पंजाब के भक्त ने बांके बिहारी को पिछले साल किये 2.5 करोड़ दान, हर साल 10% बढ़ाते हैं हिस्सा, ठाकुर जी को बनाया है अपना बिजनेस पार्टनर

Admin by Admin
September 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
पंजाब के भक्त ने बांके बिहारी को पिछले साल किये 2.5 करोड़ दान, हर साल 10% बढ़ाते हैं हिस्सा, ठाकुर जी को बनाया है अपना बिजनेस पार्टनर


Last Updated:September 18, 2026, 11:36 IST

Mathura News: ठाकुर बांके बिहारी का एक ऐसा भक्त है जो उन्हें अपने आराध्या मानने के साथ-साथ उन्हें अपनी बिजनेस का पार्टनर भी बना रखा है. अपने बिजनेस पार्टनर को हर वर्ष जाकर उनका हिस्सा दान कर देता है. पिछले साल करीब 2.50 करोड़ ठाकुर जी को भेंट किये थे. हर साल 10% बढ़ा कर बिहारी जी को उनकी पार्टनरशिप का हिस्सा दान करता है. इस भक्त ने किसी इंसान को नहीं बल्कि स्वयं बांके बिहारी को अपना बिजनेस पाटनर बना रखा है. साल में एक बार आकर उनका हिस्सा बांके बिहारी को दान कर देता है.

ख़बरें फटाफट

मथुरा: वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में करोड़ों रूपये का दान आता है. एक भक्त ऐसा है जिस भक्त ने बिहारी जी को अपना बिजनेस पार्टनर बना रखा है. यह भक्त पंजाब का रहने वाला है. पिछले साल करीब 2.50 करोड़ ठाकुर जी को भेंट किये थे. हर साल 10% बढ़ा कर बिहारी जी को उनकी पार्टनरशिप का हिस्सा दान करता है. इस भक्त ने किसी इंसान को नहीं बल्कि स्वयं बांके बिहारी को अपना बिजनेस पाटनर बना रखा है. साल में एक बार आकर उनका हिस्सा बांके बिहारी को दान कर देता है.

पिछले साल करीब 2.50 करोड़ ठाकुर जी को भेंट किये

वृंदावन के प्रख्यात मंदिर में विराजमान ठाकुर बांके बिहारी को व्यक्ति अपने श्रद्धा के अनुसार दान करता है. तो वहीं दूसरी ओर उन्हें कोई भाई बनता है, तो किसी को वह आती रूप में दिखाई देते हैं. कोई बिहारी को भाई, अपना मां-बाप बनता है. ठाकुर बांके बिहारी का एक ऐसा भक्त है जो उन्हें अपने आराध्या मानने के साथ-साथ उन्हें अपनी बिजनेस का पार्टनर भी बना रखा है. अपने बिजनेस पार्टनर को हर वर्ष जाकर उनका हिस्सा दान कर देता है.

ईमानदारी के साथ उनका हिस्सा प्रतिवर्ष वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में आकर दान कर जाता है. ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पुजारी पहलाद बल्लभ गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक भक्त ऐसा है जिसने ठाकुर जी को अपना बिजनेस पार्टनर बनाया है. उन्होंने यह भी बताया कि किसी व्यक्ति पर उसे भरोसा नहीं था, तो ठाकुर जी से उन्होंने अरदास लगायी. उसके काम बनते चले गए. जैसे-जैसे बिजनेस में उन्हें प्रॉफिट होने लगा. वह बांके बिहारी को उसे प्रॉफिट का हिस्सा भी देने लगे. जिस दिन वह वृंदावन आते हैं, भगवान बांके बिहारी के पूरे दिन की सेवा उन्हीं की रहती है. ठाकुर जी का भोग प्रसाद ही इत्यादि वस्त्र की व्यवस्था भी उसी के द्वारा की जाती है. लोकल 18 को पहलाद वल्लभ गोस्वामी ने यह भी बताया कि जो भक्त बिहारी जी को स्वयं पार्टनर बनाकर उनके साथ बिजनेस करता है. उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

हर वर्ष देता है 10% बढ़कर बांके बिहारी को हिस्सा

लोकल 18 से बातचीत में पहलाद बल्लभ गोस्वामी ने यह भी बताया कि वह भक्त पंजाब का रहने वाला है. पिछली वर्ष उस भक्त ने लगभग ढाई करोड रुपए भगवान बांके बिहारी को बिजनेस में हुए प्रॉफिट के अनुसार उनका हिस्सा दिया था. उनका पूरा दिन का भोग प्रसाद ही इत्यादि की सेवा भी रही थी. पहलाद बल्लभ गोस्वामी ने यह भी बताया कि बिहारी जी को जितना हिस्सा वह प्रॉफिट में से देता है, उतना ही हिस्सा भगवान बांके बिहारी की सेवा पूजा करने वाले गोस्वामी को भी देता है. पिछले साल करीब 2.50 करोड़ ठाकुर जी को भेंट किये थे. हर साल 10% बढ़ा कर बिहारी जी को उनकी पार्टनरशिप का हिस्सा दान करता है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

Location :

Mathura,Uttar Pradesh

First Published :

September 18, 2026, 11:36 IST



Source link

Previous Post

सोनभद्र. सेवा संकल्प अभियान के तहत खाद्य एवं रसद विभाग ने जलाया ‘आशीर्वाद का दिया’

Next Post

Trending Movie On OTT: 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म ने ओटीटी पर डाला डेरा, दिल छू लेगी इमोशनल कहानी, 5 भाषाओं में नंबर 1 बनी मूवी

Next Post
Trending Movie On OTT: 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म ने ओटीटी पर डाला डेरा, दिल छू लेगी इमोशनल कहानी, 5 भाषाओं में नंबर 1 बनी मूवी

Trending Movie On OTT: 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म ने ओटीटी पर डाला डेरा, दिल छू लेगी इमोशनल कहानी, 5 भाषाओं में नंबर 1 बनी मूवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.