• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सेवा संकल्प अभियान में विद्युत विभाग ने बढ़-चढ़कर दर्ज कराई सहभागिता

JK Gupta by JK Gupta
September 18, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..सफाई अभियान, रक्तदान शिविर और दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से दिया सेवा का संदेश


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के प्रथम दिन विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों के साथ ही आमजन की सहभागिता देखने को मिली। इसी क्रम में विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई गई।

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय तथा उपखंड कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया। कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इसके उपरांत साईं हॉस्पिटल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रक्तदान शिविर के दौरान अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता से जुड़ा ऐसा कार्य है, जिससे जरूरत के समय किसी मरीज की मदद की जा सकती है। एकत्रित किया गया रक्त अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों तथा आवश्यकता वाले लोगों के लिए उपयोगी होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा स्वेच्छा से किया गया रक्तदान समाज में सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग का मूल दायित्व उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के साथ ही जनहित के कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभागीय कर्मचारियों ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जनसेवा केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। प्रथम दिवस पर विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत करती है।

देर शाम विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज कार्यालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप जलाकर सेवा और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

रक्तदान शिविर में अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह पटेल, टीजी-2 अखिलेश कुमार, सुधाकर दुबे, शिववंश सहित विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान कर सेवा संकल्प अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

Previous Post

बहराइचः अंदर चल रही थी डीएम की बैठक, कलेक्ट्रेट परिसर में 15 लाख के चक्कर में हो गया ड्रामा, पुलिस बनी मूकदर्शक, जानें पूरा मामला

Next Post

‘आदिपुरुष’ और ‘रामायण’ से हुए रिजेक्ट, अब पर्दे पर ‘श्रीराम’ बनकर आ रहे हैं देव शर्मा, बताई शॉकिंग वजह

Next Post
‘आदिपुरुष’ और ‘रामायण’ से हुए रिजेक्ट, अब पर्दे पर ‘श्रीराम’ बनकर आ रहे हैं देव शर्मा, बताई शॉकिंग वजह

'आदिपुरुष' और 'रामायण' से हुए रिजेक्ट, अब पर्दे पर 'श्रीराम' बनकर आ रहे हैं देव शर्मा, बताई शॉकिंग वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.