Last Updated:
रामायण पर बन रही फिल्मों की फेहरिस्त लगातार लंबी हो रही है. एक तरफ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का इंतजार है, तो दूसरी तरफ देव शर्मा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर देव ने अपनी पिछली फिल्मों से जुड़ा दिलचस्प राज खोला. उन्होंने बताया कि ‘आदिपुरुष’ और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में उन्हें लक्ष्मण बनने का मौका मिला था. मगर दोनों बार कहानी कुछ ऐसी बदली कि वह रोल उनके हाथ से निकल गया.
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान लव शर्मा ने ये खुलासा किया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्मों को लेकर हमेशा से दर्शकों में भारी उत्साह रहा है. रणबीर कपूर की रामायण से पहले देव शर्मा और अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ रिलीज होने वाली है. फिल्म के रिलीज से पहले ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान पूरी स्टार कास्ट साथ देखी गई. इस दौरान ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ‘राम’ यानी देव शर्मा ने हैरान करने वाला किस्सा बताया. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ और ‘रामायण’ दोनों फिल्मों के लिए उन्हें लक्ष्मण का रोल ऑफर हुआ था. लेकिन बाद में उन्होंने रिजेक्ट कर दिया गया. इस रिजेक्शन का उन्होंने कारण भी बताया.
देव शर्मा ने बताया कि उन्हें प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ और नितेश तिवारी की आगामी बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ दोनों में ही ‘लक्ष्मण’ के किरदार के लिए उन्हें बुलाया गया था. इस रोल के लिए उनका लुक टेस्ट हुआ और सब फाइनल भी हो गया था. लेकिन सब कुछ ठीक होते हुए भी बात नहीं बन सकी. इसके पीछे वजह थे प्रभास और रणबीर कपूर.
‘आदिपुरुष’ और ‘रामायण’ से क्यों रिजेक्ट हुए देव शर्मा
रोल न मिलने की वजह का खुलासा करते हुए एक्टर ने कहा, ‘एक जगह मैं ‘भगवान राम’ का किरदार निभा रहे एक्टर से 2 इंच ज्यादा लंबा था और दूसरी जगह मेरी बॉडी और पर्सनालिटी एक्टर जितनी ही विशाल थी. इस वजह से मुझे फाइनल नहीं किया गया. बार-बार रिजेक्ट होने पर मैं बहुत निराश हो गया था और सोचने लगा था कि शायद मेरा कनेक्शन रामायण से अच्छा नहीं है.’
पहले नहीं बनना चाहते थे लक्ष्मण
देव ने बताया कि जब उनकी मौजूदा फिल्म के मेकर्स उनके पास आए, तो उन्होंने शुरुआत में ऑफर ठुकरा दिया था. उनका कहना था कि वह अब कोई रामायण फिल्म नहीं करना चाहते. खासकर लक्ष्मण का रोल तो बिल्कुल नहीं. बाद में उन्होंने अपना फैसला बदला. देव को लगा कि शायद पहले हुए दोनों रिजेक्शन किसी वजह से थे. अब उन्हें लगा कि शायद उनकी किस्मत में लक्ष्मण नहीं, बल्कि राम का किरदार लिखा था.
“Dev Sharma” who is playing the role of Ram in Mahakavya Shri Ramayan Katha, revealed that he was offered the role of Laxman in both #Adipurush and #Ramayana
“I was not cast in Adipurush because I look as huge as Prabhas.
and was removed from Ramayana saying that you are taller than Ranbir Kapoor.” 😭

