• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

60-60 लाख लगाकर 3 महिलाओं ने बनाई फिल्म, 41 दिनों में 300 करोड़ की कमाई से हुईं मालामाल, अब मूवी खरीदना चाहते OTTs

Admin by Admin
September 18, 2026
in मनोरंजन
0
60-60 लाख लगाकर 3 महिलाओं ने बनाई फिल्म, 41 दिनों में 300 करोड़ की कमाई से हुईं मालामाल, अब मूवी खरीदना चाहते OTTs

[ad_1]

Last Updated:September 17, 2026, 22:04 IST

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा बने शोभिनव सत्या को भरपूर प्यार मिल रहा है. लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की भी खूब तारीफ हुई. मगर क्या आप उन तीन महिलाओं के बारे में जानते हैं, जिनके बलबूते आप ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में देख पाए हैं? उन्होंने जोखिम की ज्यादा परवाह किए बिना ‘हनुमान अंश’ पर पैसे लगाए, जिसका कमाल आप बॉक्स ऑफिस पर देख रहे हैं. तीनों ने 60-60 लाख रुपये लगाकर इसे बनाया था. तीनों का बाबा से गहरा जुड़ाव है. डायरेक्टर विशाल ने बताया कि रागिनी सोना तब युवा थीं, तब बाबा से मिली थीं. अनुप्रिया नागर फिल्म की शूटिंग के बाद इससे जुड़ी थीं. नम्रता सिंह भी फिल्म से गहराई से जुड़ी थीं. लगभग 180 करोड़ में बनी फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के पार है. फिल्म को तीन ओटीटी प्लेटफॉर्म से भी बड़े ऑफर मिले हैं.

नई दिल्ली: ‘हनुमान अंश’ को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा सफलता मिली है. करीब 180 लाख में बनी फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन 41वें दिन 300 करोड़ के पार पहुंच गया है. अब मेकर्स इसे ट्राइलॉजी में बदलने जा रहे हैं. फिल्म ‘हनुमान अंश’ से जुड़े हर एक शख्स को फायदा पहुंचा है, मगर सबसे ज्यादा मुनाफा उन तीन महिलाओं को हुआ, जिसने इसे मिलकर प्रोड्यूस किया. उन तीन प्रोड्यूर्स का नाम है- नम्रता सिंह, रागिनी सोना और अनुप्रिया नागर. फिल्म को बनाने में तीनों ने 60-60 लाख रुपये का योगदान दिया. फिल्म की को-प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने हाल में बताया था कि मेकर्स पहले से ही दो सीक्वल का प्लान बना रहे हैं. उम्मीद है कि तीसरी फिल्म कहानी को ग्लोबल लेवल पर ले जाएगी. (फाइल फोटो)

अनुप्रिया नागर का फिल्म ‘हनुमान अंश’ से जुड़ा बड़ा दिलचस्प था. वे पोस्ट-प्रोडक्शन के वक्त फिल्म से जुड़ी थीं. दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए उनका जिक्र किया था. हालांकि, चर्चाएं उठीं कि अनुप्रिया ने फिल्म को क्यूरेट किया है. उन्होंने अब अपनी भूमिका साफ करते हुए बताया कि वे शूटिंग पूरी होने के बाद ही प्रोजेक्ट से जुड़ी थीं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अनुप्रिया ने मीडिया को बताया, ‘हम तीन महिलाएं हैं. मैं सबसे कम उम्र की हूं. तीन अलग-अलग पीढ़ियों की महिलाएं फिल्म से जुड़ी हैं. मैं सबसे छोटी हूं. मैं शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म से जुड़ी. उन्हें फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए फंड की जरूरत थी.’
(फोटो साभार: IMDb)

अनुप्रिया नागर ने बताया कि उन्होंने फिल्म बनाने में कितना आर्थिक योगदान दिया. वे बोलीं, ‘हनुमान अंश के 1.8 करोड़ रुपये के बजट में तीन महिलाओं ने योगदान दिया. लोग सोचते हैं कि मैंने फिल्म के लिए पूरी रकम निवेश की है. मैं सबसे कम उम्र की प्रोड्यूसर हूं और मैंने कुल निवेश का एक-तिहाई हिस्सा दिया है.’ अनुप्रिया की मानें, तो फिल्म में आर्थिक रूप से योगदान देने का आइडिया नीम करौली बाबा का था. उन्होंने कहा, ‘महाराज जी ने कहा- तुमने इतने सालों तक यूके में पार्ट-टाइम काम किया है. क्यों न तुम इस फिल्म के जरिए पूरी तरह से अपनी भक्ति में समर्पित हो जाओ? मैंने बिना ज्यादा सोचे-समझे निवेश कर दिया.’ (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी फिल्म में प्रोड्यूसर्स की भागीदारी पर बात की. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, ‘अनुप्रिया हमारी टीम का, हमारे प्रोड्यूसर्स का हिस्सा हैं. उन्होंने ऐसे समय में हमारी मदद की. उन्होंने दो-तीन दिन पहले यह भी साफ किया था कि वह फिल्म में किस स्टेज पर शामिल हुई थीं. मुझे नहीं पता कि यह बात कैसे फैली, लेकिन हमारी फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से रागिनी सोना ने बिना ज्यादा सिक्योरिटी के पैसे लगाए. नम्रता सिंह जी ने भी अपनी हिस्सेदारी के लिए पैसे लगाए. इन लोगों ने बहुत मेहनत की. जब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर पहुंची और एडिटिंग शुरू हुई, तो हमें पैसों की जरूरत थी, और तभी अनुप्रिया जी आगे आईं.’ (फोटो साभार: IMDb)

विशाल चतुर्वेदी ने उन खबरों को भी गलत बताया जिनमें कहा गया था कि अनुप्रिया ने फिल्म लिखी है या उसे क्यूरेट किया है. वे कहते हैं, ‘यह भी कहा जा रहा है कि अनुप्रिया ने कहानी लिखी या उसे क्यूरेट किया. उन्होंने खुद इसका खंडन किया है. यह एक झूठी खबर है जो फैल गई है.’ डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा, ‘मेरे दो प्रोड्यूसर हैं, मेरी टीम है और जब मैं उनके बारे में बात करता हूं तो बहुत इमोशनल हो जाता हूं. जब उनके बारे में कोई चर्चा नहीं होती, तो मुझे लगता है कि यह सही नहीं है. वे इंटरव्यू नहीं दे रहे हैं. मुझे लगता है कि रागिनी जी बाबा से दिल से जुड़ी हुई थीं. शायद वह उनसे तब मिली थीं, जब वह युवा थीं. वह एक पुरानी प्रोड्यूसर हैं.’ (फोटो साभार: IMDb)

थिएटर में सफलता के बाद ‘हनुमान अंश’ को तीन ओटीटी ऑफर मिले. इस बीच, प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने ‘न्यूज18’ को बताया कि थिएटर में सफलता के बाद कई ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ‘हनुमान अंश’ को लेने में दिलचस्पी दिखाई है. वे बोलीं, ‘हां ऐसा हो रहा है. तीन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हमारी फिल्म को लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और यह बहुत अच्छा लगता है. इससे पता चलता है कि लोगों ने हमारी फिल्म को अपनाया है.’ (फाइल फोटो)

रागिनी सोना ने आगे कहा, ‘अब मुझे हर तरफ से ऑफर मिल रहे हैं. ऐसा नहीं है कि हमने इसके बारे में सोचा नहीं था. जैसे ही हमारी फिल्म लोकप्रिय होने लगी और हर कोई इसे देखने जाने लगा, ऐसा होने लगा.’ हालांकि, रागिनी ने जोर देकर कहा कि ‘हनुमान अंश’ के लिए ओटीटी रिलीज का प्लान कभी नहीं था. आगिनी सोना फिर कहती हैं, ‘हम बहुत भाग्यशाली थे. हम शुरू से ही डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर के तौर पर सिनेपोलिस के साथ बातचीत कर रहे थे. जब हम इसे बना रहे थे, तो हमें पता था कि हम इसे बड़े पर्दे के लिए बना रहे हैं. हम इस बारे में साफ थे. यह कभी भी ओटीटी स्पेस के लिए नहीं थी.’ (फोटो साभार: IMDb)

रागिनी सोना ने फिर फिल्म और शूटिंग पर बात की. वे बोलीं, ‘मेरा हमेशा से यह मानना ​​रहा है कि अगर आप कोई ऐसा प्रोजेक्ट बना रहे हैं जो बजट से ज्यादा महंगा हो रहा है, तो वह सफल नहीं होगा. मैंने हमेशा विशाल से कहा कि वे फिल्म के बजट का ध्यान रखें और अगर हम उससे ज्यादा खर्च करेंगे, तो हमें नुकसान होगा. लेकिन अगर किसी चीज पर खर्च करना जरूरी हो, तो करना ही पड़ता है. हमने उन्हें वह आजादी दी और उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया. हमने असली जगहों पर शूटिंग की और यह हमारे लिए फायदेमंद रहा. फिल्म की सादगी लोगों को पसंद आई.’ विशाल ने यह भी बताया कि प्रोडक्शन के दौरान सीमित बजट में फिल्म को कितनी सावधानी से मैनेज किया गया. उन्होंने कहा, ‘हम 26 दिनों के बजट के साथ शूटिंग के लिए गए थे, लेकिन हमें एहसास हुआ कि पैसे कम पड़ जाएंगे. इसलिए, हमने 22 दिनों में ही शूटिंग पूरी कर ली. हमें उसी बजट में पूरी टीम को वापस भी लाना था.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 17, 2026, 22:04 IST

[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

फर्जी आधार, पासपोर्ट और मानव तस्करी का कारोबार… रोहिंग्या मुसलमानों को घुसपैठ कराने वालों पर NIA कोर्ट का चला हथौड़ा

Next Post

यूपी में अलकायदा का स्लीपर सेल, गिरफ्तार आतंकियों के खुलासे के बाद एटीएस के निशाने पर दो और नाम

Next Post
यूपी में अलकायदा का स्लीपर सेल, गिरफ्तार आतंकियों के खुलासे के बाद एटीएस के निशाने पर दो और नाम

यूपी में अलकायदा का स्लीपर सेल, गिरफ्तार आतंकियों के खुलासे के बाद एटीएस के निशाने पर दो और नाम

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement