• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आशीर्वाद के दीयों से रोशन हुआ जनपद, 5100 दीपों से जगमगाया डायट परिसर रॉबर्ट्सगंज

JK Gupta by JK Gupta
September 17, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया


Sonbhadra । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से जनपद में आज ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ थीम पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डायट परिसर, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 5100 दीप एक साथ प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनसेवा, विकास और विकसित भारत के संकल्प के प्रति जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत सहित जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को जनभागीदारी एवं सेवा संकल्प के रूप में मनाया।

सायंकाल 7 बजे से आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों एवं आमजनमानस ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने-अपने घरों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। इसके साथ ही प्रमुख विकास कार्यों, अवस्थापना परियोजनाओं, सरकारी भवनों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए।

दीपों की जगमगाती रोशनी के बीच जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने जनसेवा, विकास और ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया। डायट परिसर, रॉबर्ट्सगंज में 5100 दीपों की भव्य रोशनी ने पूरे आयोजन को आकर्षण का केंद्र बना दिया।

Previous Post

बर्फबारी के बीच प्यार का जादू; ‘जय हिंद, जय सिंध: ए लव स्टोरी’ के पहले गाने ‘रूबरू’ ने मचाया धमाल

Next Post

UP News Live: पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर मेरठ में जलाए गए 25000 दिए, PM आवास योजना के फ्लैटों में भी जलाए गए दीप

Next Post
UP News Live: पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर मेरठ में जलाए गए 25000 दिए, PM आवास योजना के फ्लैटों में भी जलाए गए दीप

UP News Live: पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर मेरठ में जलाए गए 25000 दिए, PM आवास योजना के फ्लैटों में भी जलाए गए दीप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.